featuredकोरबाछत्तीसगढ़

जनदर्शन में आमजन की समस्याएं सुनी गईं, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

कोरबा, 01 जून 2026/कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के शहरी एवं दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं, मांगों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे आमजनों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याओं के निराकरण हेतु जिला प्रशासन के समक्ष आवेदन दिए।

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जनदर्शन में उपस्थित प्रत्येक आवेदक की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने प्राप्त आवेदनों का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
जनदर्शन के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित अनेक आवेदन प्राप्त हुए। इनमें तालाब गहरीकरण, भूमि एवं राजस्व संबंधी विवाद, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास स्वीकृति, पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से लाभ दिलाने, राशन कार्ड, पट्टा प्रदान करने, सीमांकन, भूमि डायवर्जन, खाता विभाजन, विद्युत व्यवस्था में सुधार, महिला एवं बाल विकास विभाग से संबंधित मामलों सहित कुल 140 अन्य जनसमस्याओं के आवेदन शामिल रहे।
कलेक्टर श्री दुदावत ने सभी आवेदनों को संबंधित विभागों को प्रेषित करते हुए आवश्यक जांच एवं कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से उपलब्ध कराया जाए तथा प्रत्येक आवेदन का गंभीरतापूर्वक परीक्षण कर यथाशीघ्र राहत प्रदान की जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की अनावश्यक विलंब न हो और आवेदकों को समयबद्ध समाधान उपलब्ध कराया जाए।
जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर देवेंद्र कुमार पटेल एवं  ओंकार यादव, डिप्टी कलेक्टर श्री टी.आर. भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button