featuredकोरबाछत्तीसगढ़

अयोध्यापुरी स्कूल में गूंजा देशभक्ति का भाव, छात्राओं ने जवानों के लिए बनाए रक्षासूत्र

कोरबा। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले शासकीय माध्यमिक विद्यालय अयोध्यापुरी में ‘ऑपरेशन रक्षाबंधन’ के तहत भावुक और प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं ने अपने हाथों से आकर्षक रक्षासूत्र तैयार किए, जिन्हें देश की सीमाओं पर तैनात वीर जवानों को भेजा जाएगा।

भाजपा महिला मोर्चा दर्री मंडल अध्यक्ष प्रियंका मिश्रा ने बताया कि छात्राओं द्वारा तैयार किए गए ये रक्षासूत्र सरहद पर तैनात जवानों तक पहुंचाए जाएंगे। इसका उद्देश्य जवानों को यह अहसास कराना है कि देश की रक्षा के लिए घर-परिवार से दूर रहने के बावजूद देश की बेटियों और बहनों का स्नेह उनके साथ है।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं में जवानों के प्रति सम्मान और देशभक्ति का भाव देखने को मिला। रक्षासूत्र तैयार करते हुए बालिकाओं ने जवानों की सुरक्षा और दीर्घायु की कामना की।

इस अवसर पर भाजपा दर्री मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे, विद्यालय के प्रधान पाठक जय शर्मा, शिक्षिका फूलकुमारी केरकेट्टा, मंडल मीडिया प्रभारी भुनेश्वर दुबे, महामंत्री सुनीता पांडे, उपाध्यक्ष सीमा गिरी, कार्यसमिति सदस्य पूनम केवट, सकून राठौर, हीरा टंडन, सोनकर, मंडल मंत्री श्वेता अग्रवाल एवं दर्री महिला मंडल मीडिया प्रभारी पुष्पा गिरी सहित जनप्रतिनिधि और स्थानीय कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम ने रक्षाबंधन के पर्व को भाई-बहन के रिश्ते से आगे बढ़ाकर देश की रक्षा करने वाले जवानों के प्रति सम्मान, स्नेह और कृतज्ञता से जोड़ दिया।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button