कोरबाछत्तीसगढ़

‘‘सजग कोरबा’’ के तहत सायबर जन-जागरूकता पखवाड़ा अभियान चलाकर लोगों को किया जा रहा है जागरूक

सायबर सेल कोरबा के द्वारा साइब जन जागरूकता पखवाड़ा के तहत विभिन्न कार्यक्रम किया जा रहा है

पुलिस के द्वारा अपने-अपने थाना/चौकी क्षेत्रों में हज़ारो लोगों को किया गया जागरूक

यदि किसी प्रकार के ऑनलाईन फ्रॉड होने पर सायबर पोर्टल https://cybercrime.gov.in  या सायबर हेल्प लाईन नंबर 1930 में ऑनलाईन शिकायत दर्ज करने के अलावा अपने निकटतम पुलिस थाना या सायबर सेल जाकर रिपोर्ट कराने के संबंध में जागरूक किया गया

12वें एवं 13 वें दिवस सायबर जन जागरूकता पखवाड़ा अभियान के तहत कोरबा पुलिस द्वारा जागरूक किया गया साथ ही सायबर सेल टीम के द्वारा पाम्पलेट वितरण तथा थाना एवं चौकी क्षेत्र में पाम्पलेट चस्पा कर जागरूक किया गया

कोरबा। दिनांक 05.10.2024 से 19.10.2024 तक संपूर्ण कोरबा जिले में शासन के मंशानुरूप जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा वर्मा के मार्गदर्शन में सजग कोरबा के तहत सायबर जागरूकता  अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत  दिनांक 17.10.2024 एवं 18.10.2024 को पुलिस टीम के द्वारा स्कूल कॉलेज एवं अन्य स्थानों पर जाकर साइबर जागरूकता पखवाड़ा के बारे में बताया गया और उन्हें साइबर फ्रॉड के संबंध में जागरूक किया गया।

कमला नेहरू कॉलेज पुरानी बस्ती कोरबा में साइबर सेल एवं कोतवाली पुलिस के द्वारा साइबर जागरूकता पखवाड़ा के तहत छात्र एवं शिक्षकों को साइबर जागरूक किया गया। 

दिशा मोबाइल कोरबा में साइबर सेल के द्वारा साइबर जागरूकता पखवाड़ा के तहत नागरिकों को साइबर जागरूक किया गया।

लाल मैदान सीएसईबी कॉलोनी दर्री में सायबर सेल कोरबा एवं थाना दर्री पुलिस के द्वारा साइबर जागरूकता पखवाड़ा के तहत जगराता कार्यक्रम में लोगो को साइबर जागरूक किया गया।

MGM  स्कूल बाल्को में साइबर सेल एवं बालको पुलिस के द्वारा साइबर जागरूकता पखवाड़ा के तहत छात्र एवं शिक्षकों को साइबर जागरूक किया गया।

बाल विहार स्कूल पंप हाउस में साइबर सेल के द्वारा साइबर जागरूकता पखवाड़ा के तहत छात्र एवं शिक्षकों को साइबर जागरूक किया गया।

NGO जन शिक्षण संस्थान घंटाघर में साइबर सेल के द्वारा साइबर जागरूकता पखवाड़ा के तहत छात्र एवं शिक्षकों को साइबर जागरूक किया गया।

MCMIT कॉलेज टीपी नगर में साइबर सेल के द्वारा साइबर जागरूकता पखवाड़ा के तहत छात्र एवं शिक्षकों को साइबर जागरूक किया गया।

ग्राम भारती सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल बाकीमोगरा में थाना बाकीमोगरा पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता पखवाड़ा के तहत छात्र एवं शिक्षकों को साइबर जागरूक किया गया।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंदरी पाली करतला में थाना करतला पुलिस के द्वारा साइबर जागरूकता पखवाड़ा के तहत छात्र एवं शिक्षकों को साइबर जागरूक किया गया

दशहरा मैदान दीपका में  थाना दीपका पुलिस के द्वारा साइबर जागरूकता पखवाड़ा के तहत जगराता कार्यक्रम में लोगो को साइबर जागरूक किया गया

साथी साथ सायबर सेल कोरबा एवं पुलिस की टीम के द्वारा जगह-जगह पर जाकर साइबर जागरूक किया जा रहा है सायबर अवेयरनेस पाम्पलेट वितरण कर बढ़ते साइबर क्राईम के बारे में बताया गया।

ऐसी किसी भी प्रकार की घटना होने पर नजदीकी पुलिस थाने अथवा साइबर सेल से संपर्क करें। या 1930 पर डायल करें https://cybercrime.gov.in पर लॉगिन कर रिपोर्ट करें, सावधान रहें ,सुरक्षित रहें।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button