featuredकोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा में गूंजा नारी शक्ति का स्वर, ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर उमड़ा आक्रोश

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर आज ट्रांसपोर्ट नगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में नारी शक्ति आक्रोश सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष  गोपाल मोदी के मार्गदर्शन एवं अध्यक्षता में आयोजित हुआ। सम्मेलन में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार के नेतृत्व में कोरबा की मातृशक्ति बड़ी संख्या में शामिल हुई और नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर अपना आक्रोश प्रकट किया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने स्पष्ट संदेश दिया कि अब नारी किसी भी अन्याय के खिलाफ मजबूती से खड़ी है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में महापौर संजू देवी राजपूत, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीना शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेत्री ज्योति वर्मा, प्रदेश महिला मोर्चा मंत्री संतोषी दीवान, महिला मोर्चा जिला महामंत्री स्वाति कश्यप की गरिमामय उपस्थिति रही। मंच संचालन महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पुष्पकला साहू द्वारा प्रभावी ढंग से किया गया। सम्मेलन में महिला मोर्चा की जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में उपस्थित मातृशक्ति ने एकजुटता का परिचय देते हुए अपने अधिकारों के लिए संघर्ष का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर जिला मंत्री प्रीति चौहान, कार्यालय सह प्रभारी केया सेन गुप्ता, धनवाई निर्मलकर एवं भाजपा मंडल महामंत्री बाकीमांगरा अनीता राजपूत की भी सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम के अंत में जिला मंत्री श्रीमती चंचला राठौर ने आभार व्यक्त किया।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button