featuredकोरबाछत्तीसगढ़

जिले के डायलिसिस यूनिट से 574 मरीजों को मिला निःशुल्क लाभ

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन. केशरी के नेतृव में जिले के नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराने के निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इन्हीं प्रयासों में बडी पहल के रूप में जिला चिकित्सालय (मेडिकल कॉलेज) कोरबा में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम के तहत “जीवनधारा” निःशुल्क डायलिसिस सेवा संचालित किया जा रहा है। इस यूनिट में अत्याधुनिक 09 डायलिसिस मशीनों की स्थापना होने से स्थानीय स्तर पर गंभीर किडनी रोगियों को उपचार की सुविधा का लाभ मिल रहा है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने बताया कि जिला चिकित्सालय कोरबा में डॉयलिसस यूनिट प्रारंभ होने से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बडी राहत है क्योंकि गरीब परिवार के रोगियों को किडनी (गुर्दे) का इलाज असंभव होता था। उनके लिए डायलिसिस कराना ही मुख्य रास्ता बचता था , इसके लिए दूर दराज के शहरों में जाकर उपचार कराते थे लेकिन इसके लिए हर महीने हजारों रूपये की आवश्यकता होती है। एैसे मे जिला चिकित्सालय में डायलिसिस यूनिट प्रारंभ होने से किडनी के मरीजों को अब अपने शहर में ही सस्ती या मुफ्त डायलिसिस सुविधा मिल रही है। जिले के डायलिसिस यूनिट में 09 मशीने संचालित है अभी तक 36520 सत्रों में 574 मरीजों को निःशुल्क उपचार मिल चुका है ।
कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के नागरिकों से आग्रह किया है कि जो भी व्यक्ति किडनी (गुर्दे) की बीमारी से पीड़ित है जिला चिकित्सालय के डायलिसिस यूनिट में आकर निःशुल्क इलाज प्राप्त कर सकते है। इलाज प्राप्त करने के लिए सिर्फ आधार कार्ड की आवश्कता है। इलाज हेतु 9230777506, जस्ट डायल 8100166969, टोल फ्री नंबर 18001022294 तथा वाट्सअप 9073176063 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button