कोरबाछत्तीसगढ़

धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत बरपाली में जागरूकता सह लाभ संतृप्ति शिविर का हुआ आयोजन

कोरबा 23 जून 2025/ जनपद पंचायत कोरबा अंतर्गत धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत सोमवार को कलस्टर बरपाली में सम्मिलित ग्राम बरपाली, चचिया, गिद्धकुंवारी, गिरारी, जिल्गा, कटकोना, कुदमुरा, तौलीपाली एवं तराईमालडीह के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरपाली में एक दिवसीय जागरूकता सह लाभ संतृप्ति शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में 56 राशनकार्ड, 12 मनरेगा जॉब कार्ड, 8 पेंशन प्रकरण, फौती नामांतरण, वन अधिकार पत्र पुस्तिका,जाति एवं निवास प्रमाण पत्र सहित अनेक शासकीय योजनाओं से संबंधित प्रपत्रों के आवेदन प्राप्त किए गए एवं पात्र हितग्राहियों को स्थल पर ही विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

शिविर का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समुदाय के जीवन स्तर में सुधार करना, सामाजिक- आर्थिक सशक्तिकरण और शासकीय योजनाओं की सीधी पहुंच सुनिश्चित करना है। अभियान के माध्यम से यह प्रयास किया जा रहा है कि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ बिना बाधा के पहुंचे और ग्रामीणों को उनके अधिकारों एवं सुविधाओं के प्रति जागरूक किया जा सके।
शिविर में जिला पंचायत सदस्य  रेणुका राठिया, जनपद सदस्य क्षेत्र बरपाली गंगोत्री कंवर, बरपाली सरपंच मनीषा कंवर, जिल्गा सरपंच हरावती राठिया, तौलीपाली सरपंच रमीला बाई, कटकोना सरपंच महेन्द्र सिंह राठिया,गिरारी सरपंच दर्शन सिंह राठिया, जनपद पंचायत कोरबा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी कौशाम्बी गबेल, विकास विस्तार अधिकारी, महेश्वरी साव,विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान