
कोरबा। “सजग कोरबा सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन में जिले में अपराध नियंत्रण और असामाजिक गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस ने गंभीर मारपीट के मामले में कार्रवाई की।
प्रार्थी रजनीश शर्मा (23 वर्ष), निवासी रमेश गली सीतामणी कोरबा ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 20 मई 2026 की रात लगभग 10:40 बजे उसका बड़ा भाई रोशन शर्मा सीतामणी चौक से सामान लेकर लौट रहा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्का, ईंट और पंच से हमला कर दिया। हमले में रोशन शर्मा के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया।
मामले में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 468/2026 के तहत धारा 296, 351(3), 115(2), 109 बीएनएस के अंतर्गत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी
1. नागेश यादव उर्फ मदरासी (19 वर्ष), निवासी रमेश गली सीतामणी, कोरबा
2. रिकु यादव (23 वर्ष), निवासी सीतामणी गोकुलनगर, कोरबा
3. आलोक यादव (19 वर्ष), निवासी सीतामणी गोकुलनगर, कोरबा
तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी विवाद की स्थिति में कानून का सहारा लेने की अपील की है। पुलिस द्वारा जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी और प्रभावी कार्रवाई जारी है।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































