featuredछत्तीसगढ़

रास्ता रोककर मिर्च पाउडर झोंककर लूट की कोशिश, शराब के लिए पैसे मांगने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार

बिलासपुर।  जिले के रतनपुर पुलिस ने राहगीरों को रोककर आंखों में मिर्च पाउडर झोंकने, शराब पीने के लिए पैसे मांगने और मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, 22 जुलाई 2026 को ग्राम सेमरी निवासी संतोष यादव ने थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने पड़ोसी अक्षय के साथ ग्राम पौंसरा से धान का बीज लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान सेमरा बाजार के पास तीन युवकों ने उनकी मोटरसाइकिल रोक ली।

आरोप है कि बदमाशों ने अक्षय की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया और अश्लील गाली-गलौज करते हुए शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगे। पैसे नहीं होने की बात कहने पर आरोपियों ने अक्षय के साथ मारपीट की और उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। वारदात के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

मामले में अपराध दर्ज कर थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों फरार आरोपियों को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी

चेतन ध्रुव (20 वर्ष), निवासी सेमरा (भरारी)

जागेश्वर प्रसाद साहू (32 वर्ष), निवासी सेमरा (भरारी)

आकाश साहू (24 वर्ष), निवासी सेमरा (भरारी) तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक मनोज एक्का, प्रधान आरक्षक दिनेश कांत तथा आरक्षक पवन ठाकुर और धीरज कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button