कोरबाछत्तीसगढ़

पंप हाउस कोरबा के आंगनबाड़ी केन्द्र में एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत किया गया पौधरोपण

जल शक्ति से नारी शक्ति हेतु जल संचयन की दिलाई गई शपथ

कोरबा 12 जुलाई 2024/ ‘एक पेड़ माँ के नाम अभियान’ के तहत आज जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में नारी शक्ति से जल शक्ति के संदेश का प्रचार-प्रसार, जल संचयन और पर्यावरण संरक्षण की गतिविधियों में महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पौधरोपण अभियान एवं महतारी वंदन सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन एवं महिला बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में नगरीय क्षेत्र कोरबा के पंपहाउस स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र में पूर्व एल्डरमैन नगर निगम राम गोपाल यादव द्वारा पौधरोपण किया गया। उन्होंने सभी आमजनों से अपनी मां के नाम से एक पौधा अनिवार्य रूप से लगाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का आग्रह किया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम महिला व बाल विकास विभाग  रेणु प्रकाश, अधीक्षण अभियंता नगर निगम अखिलेश शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारियों ने भी आंगनबाड़ी परिसर में मुनगा, अमरूद, आंवला जैसे पौधे का रोपण किया गया।

कार्यक्रम में श्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंशानुरूप एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत स्कूल, आंगनबाड़ी और अन्य स्थानों पर पौधरोपण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह धरती हमारी मां है, उसकी सुरक्षा हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। पेड़-पौधों से प्राणदायिनी ऑक्सीजन मिलता है साथ ही यह जल संरक्षण में भी सहायक है। इस हेतु आप सभी अधिक से अधिक पेड़ लगाकर उसका बचाव कर अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।  श्री यादव ने कहा कि तीन बिदुओं पर यह कार्यक्रम आयोजित की गई है एवं सभी थीम एक दूसरे जुड़े हुए है। नारी शक्ति का जल संचयन के लिए आगे आने पर जल का वास्तविक संरक्षण होगा। महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का कार्य किया जा रहा है एवं बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अंतर्गत बालिकाओं के अच्छे से पालन-पोषण उच्च शिक्षा प्रदान कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।


जिला कार्यक्रम अधिकारी रेनू प्रकाश ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान’ का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण एवं जलसंरक्षण को बढ़ावा देना है। जिससे आने वाले पीढ़ियों को स्वस्थ वातारण के साथ-साथ पर्याप्त मात्रा में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने नारी शक्ति से जल शक्ति का नारा दिया है। जल जीवन का आधार है और महिलाएं परिवार का आधार है। जल और नारी के संरक्षण से ही आने वाले कल को बेहतर बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पेड़ों की कटाई से भूमिगत जल स्त्रोत का स्तर लगातार घटते जा रहा है। इस हेतु पानी की हर बूंद को बचाना आवश्यक है। जल संरक्षण हेतु हर घर की महिलाओं में जागरूकता लाना आवश्यक है। तभी जल संरक्षण में मदद मिलेगी। इस अभियान से अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। जिससे जल संरक्षण में महिलाएँ अग्रणी भूमिका निभाएंगी। जल संरक्षण की भांति महिलाओं का सुरक्षा भी आवश्यक है। बालिकाओं को बेहतर जीवन जीने हेतु उन्हें सदैव प्रोत्साहित करते हुए उनके पालन पोषण, खान-पान, शिक्षा-दिक्षा पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। इसी प्रकार आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं, शिशुवती माताओं के पोषण स्तर को भी उच्च करने का कार्य किया जा रहा है। ’एक पेड़ माँ के नाम अभियान’ के अंतर्गत जिले में सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में आज पौधे लगाए जा रहे है। साथ ही कुपोषित बच्चों तथा गर्भवती, शिशुवती महिलाओं के घरों में भी फलदार पौधों का रोपण किया जाएगा।

कार्यक्रम में जल शक्ति से नारी शक्ति के तहत जल संरक्षण हेतु महतारी वंदन योजना के लाभार्थी महिलाओं को जल संरक्षण का महत्व, साफ और सुरक्षित जल का उपयोग, जल संरक्षण के उपाय, एवं स्वच्छता के महत्व के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही मुख्य अतिथि द्वारा महिलाओं को जल शक्ति से नारी शक्ति व जल आंदोलन को जन आंदोलन बनाने हेतु जल संचयन की शपथ भी दिलाई गई।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button