छत्तीसगढ़
आईटीआई अकलतरा में जनजातीय गौरव स्मृति कार्यक्रम का होगा आयोजन
जांजगीर-चांपा 12 नवम्बर 2024। आद्यौगिक प्रशिक्षण संस्था अकलतरा में 13 नवम्बर 2024 सुबह 10 बजे जिला नोडल स्तरीय जनजातीय गौरव स्मृति कार्यक्रम का एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम में विधायक अकलतरा राघवेन्द्र कुमार सिंह मुख्य अतिथि, रामेश चन्द श्याम, एवं मुख्य वक्ता धनेश्वर नेताम विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था अकलतरा ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य के जनजातीय समुदाय और उनकी परम्पराओं, छ.ग. के इतिहास, संस्कृति, कला व अन्य क्षेत्रों में विशेष योगदान व गौरवशाली अतीत को सम्मानित करने यह आयोजन किया जायेगा।



