Tuesday, July 1, 2025

          14 अगस्त को तिरंगा दौड़ का आयोजन

          Must read

            जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, छात्र-छात्राएं एवं अधिकारी-कर्मचारी होंगे शामिल

            सुबह 08 बजे सीएसईबी फुटबॉल ग्राउण्ड से शुरू होगी तिरंगा दौड़

            कोरबा 13 अगस्त 2024 कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोरबा जिले में तिरंगा दौड़ का आयोजन स्वतंत्रता दिवस के पूर्व 14 अगस्त को किया जाएगा। तिरंगा दौड़ सुबह 08 बजे कोरबा शहर के सीएसईबी फुटबॉल ग्राउण्ड से प्रारंभ होकर गायत्री मंदिर चौक से टी.पी.नगर चौक होते हुए पुनः वापस सी.एस.ई.बी. फुटबॉल मैदान में समाप्त होगी। तिरंगा दौड़ में भागीदारी हेतु जिले के सभी प्रबुद्धजन, समस्त विभाग के अधिकारी/कर्मचारी, स्कूल, कॉलेज के छात्र/छात्राएं, एन.सी.सी. कैडेटस, एन.एस.एस समस्त खेल संघों के पदाधिकारी/खिलाड़ी, स्काउट गाईड, नेहरु युवा केन्द्र के सदस्य, गणमान्य नागरिक सादर आमंत्रित हैं। खेल अधिकारी ने समस्त विभाग के अधिकारी/कर्मचारी, समस्त स्कूल/कॉलेज के छात्र/छात्राएं, समस्त खेल संघों के पदाधिकारी,खिलाड़ी, एन. सी. सी.कैडेटस, एन.एस.एस. के छात्र/छात्राएं, स्काउट गाईड तथा नेहरु युवा केन्द्र के सदस्य प्रातः 07 बजे तक सी.एस.ई.बी. फुटबॉल मैदान में उपस्थित होकर इस आयोजन में एकजुटता सहिष्णुता व देशभक्ति का परिचय देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने आग्रह किया है।

                  More articles

                  - Advertisement -

                        Latest article