featuredकोरबाछत्तीसगढ़

सुशासन तिहार 2026- विष्णु सरकार की पहल से किसानों को मिल रहा संबल और समाधान

ग्राम गिधौरी के किसान दीनदयाल यादव को मिला 1.5 एचपी विद्युत पंप


कोरबा 13 मई 2026/सुशासन तिहार 2026 के माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं अब धरातल पर प्रभावी रूप से साकार होती नजर आ रही हैं। किसानों और अन्नदाताओं को नई ऊर्जा, मजबूत संबल एवं कृषि क्षेत्र को विकास की नई दिशा मिल रही है। सरकार की पहल से ग्रामीण जीवन में खुशहाली और आत्मविश्वास का संचार हो रहा है।
इसी क्रम में ग्राम गिधौरी निवासी 52 वर्षीय दीनदयाल यादव की समस्या का समाधान भी जनसमस्या निवारण शिविर में किया गया। श्री यादव खेती के साथ-साथ सिलाई कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके पास लगभग दो से ढाई एकड़ कृषि भूमि है, जहां वे खेती कार्य करते हैं। खेती ही परिवार की आजीविका का मुख्य साधन होने के बावजूद सिंचाई की पर्याप्त सुविधा नहीं होने से उन्हें लंबे समय से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। परिवार की जिम्मेदारियों और बच्चों के पालन-पोषण के बीच खेती को बेहतर बनाने की उनकी इच्छा लगातार बनी हुई थी।
सुशासन तिहार के शिविर में उनकी समस्या को गंभीरता से समझते हुए कृषि विभाग द्वारा उन्हें 1.5 एचपी का विद्युत पंप प्रदान किया गया। लगभग 15 हजार 875 रुपये मूल्य के इस विद्युत पंप से अब उनके खेतों में सिंचाई कार्य सुगमता से हो सकेगा तथा कृषि उत्पादन में भी वृद्धि होगी विद्युत पंप मिलने से श्री यादव के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी और शासन के प्रति उनका विश्वास और अधिक मजबूत हुआ।
उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों की वास्तविक समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ समझते हुए उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने बताया कि खेती में सिंचाई की सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें लंबे समय से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन सुशासन तिहार के माध्यम से उनकी समस्या का निराकरण होने से अब खेती कार्य सुगम हो सकेगा। उन्होंने कहा कि शासन की यह पहल किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण और लाभकारी साबित हो रही है, जिससे न केवल कृषि कार्यों को नई गति मिल रही है, बल्कि किसानों का आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान