featuredकोरबाछत्तीसगढ़

दर्री जोन को मिली विकास की बड़ी सौगात, 07 सामुदायिक भवन जनता को समर्पित

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और महापौर संजूदेवी राजपूत ने अलग-अलग वार्डों में किया लोकार्पण, करीब 90 लाख रुपये की लागत से हुए निर्माण

कोरबा, 31 अगस्त 2026। नगर पालिक निगम कोरबा के दर्री जोन क्षेत्र में सोमवार को विकास कार्यों की बड़ी सौगात मिली। जोन के विभिन्न वार्डों में नवनिर्मित 7 सामुदायिक भवनों का एक ही दिन अलग-अलग कार्यक्रमों में लोकार्पण किया गया। प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य और महापौर संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रमों में इन भवनों को जनसेवा के लिए समर्पित किया गया।

इन सामुदायिक भवनों के निर्माण में कुल करीब 90 लाख रुपये खर्च हुए हैं। भवनों के निर्माण से संबंधित वार्डों के नागरिकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा।

इन स्थानों पर बने सामुदायिक भवन

दर्री जोन के वार्ड क्रमांक 55 सलिहाभांठा में 10 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन बनाया गया है। इसी वार्ड के नागिनभांठा बस्ती में उप स्वास्थ्य केंद्र के समीप पटेल समाज के लिए भी 10 लाख रुपये की लागत से भवन निर्मित किया गया है।

वार्ड क्रमांक 54 जमनीपाली हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में 10 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन तथा इसी वार्ड के गोपालपुर माता चौरा के पास 10 लाख रुपये की लागत से अहातायुक्त सामुदायिक भवन का निर्माण कराया गया है।

वहीं वार्ड क्रमांक 58 सरदार वल्लभभाई पटेल नगर में साडा शिव मंदिर के समीप 15 लाख रुपये की लागत से, वार्ड क्रमांक 59 दर्रीखार क्रमांक-1 कन्या शाला के पास 25 लाख रुपये की लागत से तथा वार्ड क्रमांक 60 प्रगतिनगर लेबर कॉलोनी दर्री में उड़िया समाज के लिए 10 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन बनाया गया है।

लोकार्पण के दौरान स्थानीय नागरिकों और समाज के लोगों ने सामुदायिक भवनों की सौगात मिलने पर उद्योग मंत्री एवं महापौर के प्रति आभार जताया।

जनता को अधिकतम सुविधाएं देना हमारा लक्ष्य : मंत्री श्री देवांगन

कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि आम जनता को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराना और उनकी विकास संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से निगम क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन में पिछले ढाई वर्षों में निगम क्षेत्र के लिए करीब 1100 करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं। इनमें अनेक कार्य पूर्ण हो चुके हैं, जबकि कई कार्य प्रगति पर हैं और शेष निविदा प्रक्रिया में हैं।

सभी 67 वार्डों में बिना भेदभाव विकास : महापौर

महापौर संजूदेवी राजपूत ने कहा कि निगम क्षेत्र के सभी 67 वार्डों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उद्योग मंत्री के मार्गदर्शन में विभिन्न मदों से विकास कार्यों के लिए लगातार राशि उपलब्ध कराई जा रही है।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आम लोगों को लगातार लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में 26 लाख आवासों की स्वीकृति का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि तेजी से आवास निर्माण का कार्य चल रहा है और विभिन्न योजनाओं से लोगों की सुविधाओं में विस्तार हो रहा है।

लोकार्पण कार्यक्रमों में सभापति नूतन सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन, एमआईसी सदस्य अजय कुमार चंद्रा, सरोज शांडिल्य, फिरतराम साहू सहित पार्षदगण, एल्डरमेन, मंडल पदाधिकारी, निगम अधिकारी एवं बड़ी संख्या में संबंधित वार्डों के नागरिक मौजूद रहे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button