छत्तीसगढ़

मुंगेली में IG डॉ. संजीव शुक्ला ने किया वार्षिक निरीक्षण

सायबर अपराध की रोकथाम के लिए अपग्रेडेशन भवन की तारीफ की

गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित,पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया

बेहतर पुलिसिंग व महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों एवं पुराने लंबित मामलों का त्वरित निराकरण करने जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों को दिये सख्त निर्देश

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेन्ज पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला (भा.पु.से.) ने शनिवार को जिला मुंगेली का वार्षिक निरीक्षण किया। उनका सर्वप्रथम रक्षित केन्द्र मुंगेली (पुलिस लाइन) आगमन हुआ जहां पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा गुलदस्ता भेंट करते हुये आईजीपी को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। उन्होंने सभी शाखाओ का निरीक्षण कर दस्तावेज चेक किये तथा एमटी शाखा में सभी वाहनो का फिजिकल फिटनेस चेक किये फिर शस्त्रगार का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों की समस्या के बारे में जानकारी लिया गया।

निरीक्षण दौरान आईजीपी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया जिसमें सभी शाखाओं का रजिस्टर का अवलोकन किये। रजिस्टर अपटेड करने तथा शिकायत शाखा प्रभारी को लंबित शिकायतों/विभागीय जांच का त्वरित निराकरण कराने हेतु सख्त हिदायत दी गई। उसके बाद बढ़ते अपराध को दृष्टिगत रखते हुए जिले के पुलिस अधीक्षक सहित समस्त राजपत्रित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों एवं लंबित मामलो को जल्द से जल्द निराकरण किये जाने, संपत्ति संबंधी अपराधों के घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण करने, अवैध कार्य करने वालों के विरूद्ध ठोस एवं प्रभावी कार्यवाही करने पूर्णतः अंकुश लगाने, न्यायालय द्वारा जारी वारंटो की तामिली अधिक से अधिक कराने, यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने, सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए लोगो को प्रोत्साहित करने तथा जिले में बेहतर पुलिसिंग पर जोर दिया गया। आम जनता से सद्व्यवहार करते हुए उनके बीच जाकर उनकी समस्याओं की जानकारी लेने तथा विधिवत कार्यवाही करने निर्देशित किया गया।

इसी क्रम में सायबर सेल मुंगेली अपग्रेडेशन भवन का निरीक्षण किये जिसमे आईजीपी डॉ. संजीव शुक्ला ने कम्प्युटर के बारे मे हार्डवेयर, साफ्टवेयर एवं ऑनलाईन पोर्टल के बारे में बारिकी से पूछताछ कर बताया कि इंटरनेट लोगो के जीवन का महत्वपूर्ण अंग बन चुका है, लोग सोशल मीडिया साइट्स पर दिनभर एक्टिव रहते है ऐसे मे सायबर क्राइम की घटनांए लगातार बढ़ती जा रही है जिसकी रोकथाम हेतू आम जनता को जागरूक करने के लिये जागरूकता अभियान लगातार चलाना चाहिये। छोटे-छोटे बच्चे जो ऑनलाइन गेम खेलते हैं। परिजनों को, बच्चा मोबाइल में क्या कर रहा इस बात का ध्यान रखना चाहिये, किसी से ओटीपी शेयर नही करना एवं डिजिटल अरेस्ट के संबंध में जानकारी प्रदाय की गई साथ ही आम जनता को सायबर फ्रॉड होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 में तत्काल कॉल करने या नजदीकी थाना चौकी अथवा साइबर सेल में जाने हेतु तथा सायबर उपलब्धियों के बारे में जानकारी पूछा गया और बढ़ते सायबर क्राइम को देखकर सायबर सेल मुंगेली अपग्रेडेशन भवन की तारीफ किये।

निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा, अनुविभागीय अधिकारी मयंक तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक एस.आर. घृतलहरे, नवनीत पाटिल, रक्षित निरीक्षक नरगिस ख्रिस्ट तिग्गा एवं जिले के समस्त थाना चौकी प्रभारी व अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button