कोरबाछत्तीसगढ़

नगर पालिकाओं के आम निर्वाचन-2024-25 फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने द्वितीय चरण का संशोधित कार्यक्रम घोषित

      अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी को

कोरबा 28 दिसंबर 2024/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर पालिकाओं के आम निर्वाचन 2024-25 के मद्देनजर 1 जनवरी 2025 की संदर्भ तिथि के आधार पर फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने द्वितीय चरण के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी को किया जायेगा।
आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची तैयार करने द्वितीय चरण के कार्यक्रम अंतर्गत निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन एवं दावे तथा आपत्तियां प्राप्त करने के कार्य की शुरूवात की तिथि 31 दिसंबर, मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को निर्वाचक नामावली उपलब्ध कराने की तिथि 31 दिसंबर, दावे तथा आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि 6 जनवरी अपरांह तीन बजे तक, दावे तथा आपत्तियों के निपटारे की अंतिम तारीख 9 जनवरी,प्ररूप क-1 में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दावा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी, प्ररूप क-1 में प्राप्त दावा का निराकरण करने की अंतिम तिथि 11 जनवरी, दावे/आपत्तियों के निराकरण आदेश के विरूद्ध अपील करने की अंतिम तिथि निराकरण आदेश पारित होने के पांच दिवस के भीतर, परिवर्धन, संशोधन, विलोपन के प्रकरणों की प्रविष्टि साफ्टवेयर में करना, चेकलिस्ट का निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा जांच करवाना तथा पीडीएफ मुद्रण हेतु जिला कार्यालय को सौंपना तथा अनुपूरक सूची का मुद्रण कराना और अनुपूरक सूची को मूल सूची के साथ संलग्न करने की तिथि 14 जनवरी तक निर्धारित की गई है। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी 2025 को किया जायेगा।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान