छत्तीसगढ़

कृषक उन्नति योजना से जिले के 78 हजार से अधिक किसान हुए लाभान्वित

443 करोड़ 47 लाख 99 हजार रूपये का किया गया भुगतान

जिला स्तरीय कार्यक्रम में सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधियां, गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में शामिल हुए किसान

गरियाबंद, 13 मार्च 2024/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कृषक उन्नति योजनान्तर्गत किसानों को खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में 3100 रूपये प्रति क्विंटल की दर से धान का उपार्जन किया गया है। कृषक उन्नति योजना के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में मंगलवार को बालोद में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से राशि का हस्तांतरण किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम छुरा के सांस्कृतिक भवन में किया गया, जिसमें जिले के 78 हजार 516 किसानों से 48 लाख 36 हजार 204 क्विंटल धान उपार्जन किया गया है। कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को आदान सहायता राशि प्रति एकड़ 19257 रूपये के मान से 443 करोड़ 47 लाख 99 हजार रूपये का भुगतान डीबीटी के माध्यम से मुख्यमंत्री के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में कलेक्टर  दीपक कुमार अग्रवाल, जनपद अध्यक्ष तोकेश्वरी मांझी, केसरी ध्रुव,रितुराज, शांति नागेश,पुष्पलता सिंह, राजेश साहू सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
           

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रदेशवासियों को जो गारंटी दिया था और यहां के यहां के लोगों ने विश्वास किया था, उसे आज पूरा किया है। उन्होंने कहा कि कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को अदान सहायता राशि का भुगतान एकमुश्त मिल रहा है। यह बड़ी खुशी की बात है। किसानों को अपने उपार्जन का प्रति एकड़ 19 हजार 257 रूपये के मान से एकमुश्त आदान सहायता राशि मिलने से किसान इस राशि का उपयोग अपने विभिन्न कार्यों के लिए कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से कहा कि खेती-किसानी में उत्पादन बढ़ाने एवं जैविक खेती करने की आवश्यकता है, इसलिए व्यवहारिक तरीके से खेती करे। खेतों में अनावश्यक रसायनिक उर्वरकों का छिड़काव न करे, न ही पराली खेतों पर जलाए। जैविक खेती करने के लिए किसानों को पशुपालन करने की भी आवश्यकता है। सांसद  साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों के साथ-साथ देश के सभी वर्गों के आर्थिक सशक्तिकरण और उन्हें मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं और उसके लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर उनका क्रियान्वयन किया जा रहा हैं।

राजिम विधायक रोहित साहू ने कहा कि सरकार के गठन के बाद लगातार विकास कार्यों का सौगात दिया जा रहा है। महतारी वंदन योजना, उज्जवला योजन, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र हितग्राहियों की स्वीकृति दी गई है। कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को अंतर की राशि का आज हस्तांतरण किया जा रहा है। इसमें किसानों को 3100 रूपये प्रति क्विंटल की दर से धान उपार्जन किया गया। अंतर की राशि का अंतरण किसानों का किया जा रहा है। इसके लिए सभी किसानों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के इतने कम समय में महतारी वंदन योजना का वायदा पूरा हुआ। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय को जितनी बधाई दूँ उतनी कम है। मोदी की गारंटी का मतलब होता है गारंटी पूरी होने की गारंटी। उन्होंने कहा कि मोदी ने खुशहाली की जो गारंटी दी थी। उसे पूरा करने के लिए राज्य सरकार लगातार काम कर रही हैं। जैसे 18 लाख पक्के घर का निर्माण, बकाया धान बोनस, 21 क्विंटल धान खरीदी, तेंदूपत्ता का मानक बोरा 5500 रूपये सहित अन्य योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है।

इस दौरान कृषि विभाग के उप संचालक चंदन राय ने बताया कि कृषक उन्नति योजना से फसल के कास्त लागत में कमी लाकर कृषकों के आय में वृद्धि तथा उनके सामाजिक, आर्थिक स्थिति में सुधार करना है एवं कृषि को लाभ के व्यवसाय के रूप में पुनर्स्थापित करना है। उन्होंने आगे बताया कि जिले के 87 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 78 हजार 516 किसानों द्वारा 48 लाख 36 हजार 204 क्विंटल धान का विक्रय सहकारी समितियों के माध्यम से किया गया। इनमें गरियाबंद विकासखण्ड के 15 हजार 856 किसानों को 86 करोड़ 76 लाख 48 हजार रूपये, फिंगेश्वर के 29 हजार 230 किसानों को 131 करोड़ 80 लाख 85 हजार रूपये, छुरा के 12 हजार 905 किसानों को 79 करोड़ 46 लाख 32 हजार रूपये, मैरपुर के 13 हजार 478 किसानों को 94 करोड़ 60 लाख 82 हजार रूपये एवं देवभोग विकासखण्ड के 7 हजार 47 किसानों को 50 करोड़ 83 लाख 54 हजार रूपये की आदान सहायता राशि का भुगतान किया गया। 

इस दौरान कार्यक्रम में प्रगतिशील किसानों ने अपनी कहानी अपनी जुबानी के तहत जानकारी देते हुए अपने विचार साझा किये। साथ ही जनसंपर्क विभाग द्वारा सेल्फी पाइंट एवं प्रदर्शनी लगाया गया था। जिसमें किसानों ने उत्साह के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के साथ तस्वीरें ली, किसानों को जनमन पुस्तिका, कैलेण्डर, मोदी की गारंटी, मातृत्व का जतन महतारियों का वंदन पुस्तिका वितरित की गई। कार्यक्रम में आयुष्मान कार्ड पंजीयन एवं स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से किसानों का स्वास्थ्य जांच कर दवाईयां वितरित की गई।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button