कोरबाछत्तीसगढ़

नलों में टूल्लू पम्प लगाने वालों पर निगम करेगा सख्त कार्यवाही

अर्थदण्ड, टूल्लू पम्प जप्त करने व नल विच्छेदन की होगी कार्यवाही, 02 दर्जन से अधिक वार्डो में मिली शिकायतें

कोरबा 30 मई 2024 ।नलों में टूल्लू पम्प लगाने वालों पर नगर निगम द्वारा कार्यवाही की जाएगी, जिसके तहत संबंधित पर अर्थदण्ड लगाने के साथ ही टूल्लू पम्प जप्त करने की कार्यवाही होगी तथा साथ ही नल कनेक्शन का विच्छेद भी किया जाएगा। नलों में टूल्लू पम्प लगाकर जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित करने वालों से निगम ने कहा है कि वे नलों में टूल्लू पम्प न लगाएं, इससे अन्य लोगों के घरों में पानी का प्रेशर कमजोर हो जाता है तथा उन्हें अनावश्यक परेशानियॉं उत्पन्न होती है। निगम द्वारा इस पर सघन कार्यवाही की तैयारी कर ली गई है, अतः टूल्लू पम्प न लगाएं तथा कार्यवाही से होने वाली असुविधा से बचे।
यहॉं उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम केरबा द्वारा नियमित रूप से सुबह-शाम दिन में दो बार शुद्ध पेयजल की आपूर्ति वितरण पाईप लाईन व नल कनेक्शन के माध्यम से निगम क्षेत्र में की जाती है, निगम का यह प्रयास रहता है कि ग्रीष्म ऋतु में लोगों को पर्याप्त रूप से पानी मिले तथा उन्हे पानी की समस्या का सामना न करना पडे़। किन्तु समय-समय पर शिकायतें मिलती है कि लोगों द्वारा नलों में टूल्लू पम्प लगाकर अपने घरों में ज्यादा पानी खींचा जाता है, टूल्लू पम्प लगाकर पानी खीचने से अन्य लोगों के घरों में पानी का प्रेशर कम हो जाता है तथा उन्हें आवश्यकता के अनुरूप पानी नहीं मिल पाता, जबकि वर्तमान में ग्रीष्म ऋतु के कारण पानी की आवश्यकता ज्यादा रहती है, कम पानी मिलने से लोगों को अनावश्यक असुविधा का सामना करना पड़ता है, नगर निगम कोरबा द्वारा टूल्लू पम्प लगाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने की तैयारी की जा रही है। जिन लोगों द्वारा टूल्लू पम्प लगाया जा रहा है उन पर अर्थदण्ड लगेंगा एवं टूल्लू पम्प भी जप्त कर लिया जाएगा, साथ ही नल कनेक्शन के विच्छेदन की कार्यवाही भी की जा सकती है।

अन्य वार्डो के साथ इन वार्डो में ज्यादा शिकायतें

नगर निगम क्षेत्रांतर्गत अन्य वार्डो के साथ-साथ कुछ चिन्हाकित वार्डो में नलों में टूल्लू पम्प लगाकर पानी खींचने की ज्यादा  शिकायतें सामने आई हैं, जिन वार्डो में ज्यादा संख्या में टूल्लू पम्प लगाए जा रहे हैं, उनमें वार्ड क्र. 47 इंदिरानगर, वार्ड क्र. 52 दर्री थाना के पीछे, वार्ड क्र. 56 पंखादफाई, वार्ड क्र. 46 अयोध्यापुरी स्याहीमुड़ी, वार्ड क्र. 63 पुरैना, वार्ड क्र. 65 बांकी नंबर 04, बालको क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्र. 36 एवं 37 व अमरसिंह होटल के पीछे, कोरबा शहर अंतर्गत वार्ड क्र. 01 रामसागरपारा, वार्ड क्र. 03 राताखार, वार्ड क्र. 04 पुरानी बस्ती, वार्ड क्र. 05 धनुवारपारा, वार्ड क्र. 06 कोरबा भण्डारी चौक, वार्ड क्र. 07 मोतीसागरपारा, वार्ड क्र. 08 इमलीडुग्गू, वार्ड क्र. 09 भिलाईखुर्द, वार्ड क्र. 10 वैष्णो दरबार, वार्ड क्र. 12 शारदा विहार, वार्ड क्र. 13 एवं 15, वाल्मिकी अटल आवास, वार्ड क्र. 14 पम्प हाउस, वार्ड क्र. 18 पथर्रीपारा, वार्ड क्र. 27 रामनगर, वार्ड क्र. 33 रामपुर आदि वार्ड शामिल हैं, इसके अतिरिक्त अन्य वार्डो में भी टूल्लू पम्प लगाए जाने की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं।

नियमित की जा रही जल शुद्धता की जांच

नगर निगम के जलप्रदाय विभाग के तकनीकी कर्मचारियों द्वारा निगम द्वारा आपूर्ति किए जाने वाले पेयजल की शुद्धता की जांच विभिन्न प्वाइंटों पर प्रतिदिन नियमित रूप से की जा रही है तथा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि विभिन्न क्षेत्रों में निगम द्वारा आपूर्तित पेयजल शुद्धता के निर्धारित मानक के अनुरूप हों, इसके साथ ही सभी वार्डो व बस्तियों में पर्याप्त रूप से पेयजल की आपूर्ति हो, नागरिकों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप पर्याप्त पेयजल मिले, इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button