देश

आज इन राशियों की जिंदगी से मां कालरात्रि दूर करेंगी सारे भय और बाधाएं, नवरात्रि का सातवां दिन रहेगा बेहद खुशहाल

मेष राशि : आज पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। आपकी पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा, जिससे आपके मन में खुशी रहेगी। परिवार में धार्मिक काम की योजना बन सकती है। आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आप लम्बे समय तक स्वस्थ रहे इसके लिए आपको अच्छी डाइट लेनी चाहिए। आपके व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव आने से आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। आपको उनसे बात करके अच्छा लगेगा। देवी मां को बेसन से बनी मिठाई का भोग लगाएं, आपका कॉन्फिडेंस बना रहेगा।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। कुछ दिनों से चल रही घरेलू समस्याएं आज खत्म होगी। राजनीति व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन फेवरेबल रहेगा। महिलाओं के लिए दिन शानदार रहेगा। बिजनेस मैन आज कोई जरुरी मीटिंग अटेंड कर सकते हैं। आज किसी से लिए उधार से छुटकारा मिलेगा, आप राहत महसूस करेंगे। मां कालरात्रि की कृपा से ऑफिस में सबके साथ सामंजस्य बिठाने में आप सफल रहेंगे। देवी मां को वस्त्र भेंट करें, सब लोग आपसे खुश रहेंगे।

मिथुन राशि : आज का दिन करियर में नया बदलाव लायेगा। आज नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि आपके परिवार में सुख-शांति बनाये रखेगी। आज बिजनेस के क्षेत्र में आपको बड़ा धन लाभ होगा। राइटर आज कोई नई स्टोरी लिख सकते हैं जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जायेगा। परिवार में नए सदस्य के जुड़ने से सभी लोग बहुत खुश होंगे। माँ कालरात्रि का ध्यान करें, कष्टों से मुक्ति मिलेगी।

कर्क राशि : आज आपका दिन बेहतर है। अगर किसी बिजनेस ट्रिप के लिए आप बाहर जा रहे हैं, तो घर के बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर जाएं। आपका काम सफल होगा। आज आपके जीवनसाथी को तरक्की का अच्छा अवसर मिलेगा। कोरियर का बिजनेस कर रहे कारोबारियों को आज फायदा होगा। आज अपनी सेहत का खास ख्याल रखे। दुर्गा माँ को गुड़ से बनी चीजों का भोग लगायें, रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी।

सिंह राशि : आज आपका दिन खास रहने वाला है। आपका ध्यान काम को पूरा करने में लगा रह सकता है। ऑफिस में किसी काम को लेकर थोड़ा विचार- विमर्श करना पड़ सकता है, शत्रुपक्ष आपकी योजनाओं से ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं। इस राशि के जो लोग अपना बिजनेस करते हैं, उन्हें मुनाफा मिलने की संभावना है। आज आप सोच-विचार में रहेंगे। माता को लाल चुनरी चढ़ाएं, विवाह में आ रही दिक्कते दूर होंगी।

कन्या राशि : आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आप परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे, इससे आपके रिश्ते बेहतर होंगे। दोस्तों के साथ घर पर ही मूवी देखने का प्लानिंग कर सकते हैं। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिससे आपको भविष्य में फायदा हो सकता है। किसी खास काम में आपको सफलता मिलेगी साथ ही साथ आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। माता को लौंग अर्पित करें, पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।

तुला राशि : आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। एकाग्र मन से किया गया काम लाभदायक साबित होगा। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। साथ ही किसी अच्छे रेस्टोरेन्ट में लंच करने जा सकते हैं। किसी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए। आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी। आप कम से कम समय में काम निपटाने की कोशिश करेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। दुर्गा जी को फल अर्पित करें, आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा।

वृश्चिक राशि : आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज आप किसी बात को लेकर उलझन में रहेंगे, जिसे आप अपने किसी ख़ास मित्र से शेयर भी करेंगे आपको राहत मिलेगी। परिवार के साथ बाहर मूवी का प्लान बन सकता है। दोस्तों की बर्थडे पार्टी मे जाएंगे, जहां बाकी दोस्तों के साथ इंज्वाय करने का मौका मिलेगा। कोई नई स्किल सीख सकते है जिसका लाभ आपको भविष्य में जरूर मिलेगा।दोस्तों की मदद से आपकी कोई इच्छा पूरी होगी। मां दुर्गा को मिश्री का भोग लगायें, घर में शांति का माहौल रहेगा।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। आपका अच्छा व्यवहार समाज में अलग पहचान बनाने में मदद करेगा। घर पर डेकोरेशन का काम भी करवा सकते हैं। कांट्रेक्टर के लिए आज का दिन धनलाभ देने वाला है। आज अपने डेली रूटीन में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं। किसी काम को करने का नया तरीका बिजनेस मे फायदा करायेगा। राजनीति में आपके अच्छे कार्यों की तारीफ होगी। मां दुर्गा को खोये का भोग लगायें, जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए आपको नये अवसर मिलेंगे। किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज आपको अचानक वापस मिल सकता है। व्यापार में किसी व्यक्ति से फायदा मिलने की उम्मीद बढ़ेगी। आपका उत्साह भी बढ़ेगा। भाई-बहनों से आपको पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आज घर में कोई फंक्शन होने से आपके शेड्यूल में बदलाव आ सकता है। आज नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि को हाथ जोड़कर प्रणाम करें, आपके साथ सब अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि : आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स का दिन राहत भरा होगा नया शेड्यूल बनाने का भी विचार कर सकते हैं। आज ऑफिस में फोन का इस्तेमाल कम से कम करेंगे और अपने काम पर पूरा फोकस करेंगे। पैसों के मामलों में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना चाहिए। किसी को उधार पैसा देने में सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। आज आपको खुद को साबित करने के कई मौके मिलेंगे। मां दुर्गा को इलायची अर्पित करें, कारोबार में बरकत होगी।

मीन राशि : आज आपको अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा, जो आपके दिन को खुशनुमा बना देगा। सामाजिक कामों में आपकी रूचि बढ़ सकती है। आपको जीवनसाथी से काम में पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में साझेदारी से आपको लाभ हो सकता है। आप चीज़ों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। परिवार में सदस्यों के साथ रिश्तों में सुधार होगा। स्वास्थ्य आज पहले से काफी अच्छा रहेगा। माता का आशीर्वाद लें, तरक्की के नए रास्ते मिलेंगे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button