featuredकोरबाछत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री आवास योजना : महापौर ने 291 हितग्राहियों को प्रदान किया आवासगृह  स्वीकृति व भवन अनुज्ञा पत्र

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 अंतर्गत निगम क्षेत्र में मोर जमीन-मोर मकान बी.एल.सी. घटक अंतर्गत वर्तमान में 3582 हितग्राहियों को स्वीकृत हुए आवासगृह

कोरबा 15 जनवरी 2026। महापौर संजूदेवी राजपूत ने आज निगम कार्यालय साकेत में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 ’’ मोर जमीन-मोरी मकान ’’ बी.एल.सी. घटक के 291 हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्र एवं भवन निर्माण अनुमति पत्र प्रदान किया। इस अवसर आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, सभापति नूतन सिंह ठाकुर, पूर्व सभापति व वरिष्ठ पार्षद अशोक चावलानी, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, एम.आई.सी.सदस्य हितानंद अग्रवाल, अजय गोंड़, धनकुमारी गर्ग, अब्दुल रहमान आदि ने भी हितग्राहियों को आवासगृह स्वीकृति व भवन अनुज्ञा पत्र प्रदान किए। महापौर श्रीमती राजपूत ने हितग्राहियों को बधाई व शुभकामनाएं दी तथा समयसीमा में मकानों का निर्माण कार्य प्रारंभ कर निर्माण कार्य पूर्ण करने की सलाह हितग्राहियों को दी।

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत ’’ मोर जमीन-मोर मकान ’’ बी.एल.सी. घटक अंतर्गत नगर निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत वर्तमान में 3582 नए हितग्राहियों को आवासगृहों की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। आज नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत स्थित सभा कक्ष में महापौर  संजूदेवी राजपूत ने 291 हितग्राहियों को आवासगृहों के स्वीकृति पत्र व भवन निर्माण अनुज्ञा पत्र प्रदान किया। इसके पूर्व 632 हितग्राहियों को आवासगृह स्वीकृति व भवन अनुज्ञा पत्र महापौर श्रीमती राजपूत के द्वारा हितग्राहियों को प्रदान किए गए थे। इस मौके पर महापौर श्रीमती राजपूत ने हितग्राहियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना के परिणाम स्वरूप देश के करोड़ों लोगों को पक्के मकान मिल चुके हैं तथा करोड़ों लोगों को आगे भी पक्के व सर्वसुविधायुक्त मकान मिलेंगे, जिससे देश का कोई भी व्यक्ति ऐसा नहीं रहेगा, जिसके पास अपना खुद का पक्का मकान न हों। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने समाज के सभी वर्ग के लोगों के साथ-साथ विशेष रूप से गरीब, निर्धन व आर्थिक रूप से पिछडे़ लोगों के उत्थान के लिए दर्जनों जनकल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित की हैं, इन योजनाओं का लाभ देश के करोड़ों लोगों को मिल रहा है। महापौर श्रीमती राजपूत ने आगे कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सत्ता की बागडोर संभालते ही छत्तीसगढ़ के 18 लाख लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति दी थी, उन्हें साधुवाद है कि उनके द्वारा मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजना के अंतर्गत 32850 रूपये की अतिरिक्त राशि ऐसे हितग्राहियों को दी जा रही है, जिनके द्वारा 18 माह के अंदर भवन का निर्माण कार्य पूरा किया जावेगा। उन्होने हितग्राहियों से कहा कि आप किसी की बातों से भ्रमित न हो, यदि आपसे कोई रूपये पैसे की मांग करता है और किसी प्रकार का प्रलोभन देता है तो उसकी बातों में आए बिना तुरंत अपने वार्ड पार्षद व निगम के अधिकारियों से संपर्क करें, आपके वार्ड पार्षद व निगम के अधिकारी आपका पूरा सहयोग करेंगे, आप समय-समय पर अपनी समस्याएं उन्हें अवश्य बताएं।

मकान निर्माण हेतु मिलेंगे ढाई लाख रूपये
इस अवसर पर आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 अंतर्गत हितग्राहियों को आवासगृह निर्माण हेतु शासन से 02 लाख 50 हजार रूपये की राशि प्राप्त होगी, जो चार किश्तों में दी जाएगी, प्रथम किश्त में 63 हजार रूपये, द्वितीय किश्त में 87 हजार रूपये, तृतीय किश्त में 65 हजार रूपये एवं चतुर्थ किश्त में 35 हजार रूपये की राशि हितग्राहियों को प्राप्त होगी। उन्होने बताया कि इसके अतिरिक्त 18 माह के अंदर उनके द्वारा आवासगृह का निर्माण पूर्ण कर लेने पर छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजनांतर्गत 32850 रूपये की अतिरिक्त राशि भी हितग्राहियों केा मिलेगी।

इस अवसर पर सभापति नूतन सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पार्षद एवं निगम के पूर्व सभापति अशोक चावलानी, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, एम.आई.सी. सदस्य हितानंद अग्रवाल, अजय गोंड़, धनकुमारी गर्ग, पार्षद अब्दुल रहमान,  अपर आयुक्त विनय मिश्रा, अधीक्षण अभियंता व नोडल अधिकारी सुरेश बरूआ के साथ ही सहायक नोडल अधिकारी रूचि साहू, प्रधानमंत्री आवास योजना के सी.एल.टी.सी. हर्ष छत्रवाणी, पी.एम.सी.टीम लीडर शशिकांत साहू, प्रभात धीमर, हनीफ खान आदि के साथ हितग्राहीगण व अन्य लोग उपस्थित थे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button