छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम जनों की समस्याएं

जनदर्शन में आज कुल 145 आवेदन हुए प्राप्त

जांजगीर-चांपा 18 नवम्बर 2024। कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में सभी जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के आमजनों की शिकायतों एवं मांग जैसे समस्याओं को सुना और उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को त्वरित कार्यवाही करते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए। आज जनदर्शन में कुल 145 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

आज जनदर्शन में तहसील जांजगीर के ग्राम पंचायत कन्हाईबंद निवासी हरिदयाल टैगोर ने धान विक्रय हेतु पंजीयन कराने, ग्राम पंचायत पिसौद निवासी नर्मदा प्रसाद साहू द्वारा पेंशन हेतु , तहसील नवागढ़ के ग्राम पंचायत केरा निवासी पुष्पेन्द्र धीवर 10वीं मार्कशीट में माता-पिता के नाम में सुधार कराने, तहसील पामगढ़ के ग्राम पंचायत खपरी निवासी जानकी निर्मलकर द्वारा अपनी पुत्री के जाति प्रमाण पत्र बनवाने, तहसील मुख्यालय अकलतरा के पोड़ी भांठा वार्ड नंबर 2 निवासी नंदिनी पोर्ते द्वारा पट्टा दिलाने संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री छिकारा ने प्राप्त सभी आवेदनों का संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में अन्य आवेदकों द्वारा रोजगार प्रदाय, नामांतरण, भूमि सीमांकन, आर्थिक सहायता, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, राशन कार्ड बनाने सहित कुल 145 आवेदन प्राप्त हुए।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button