बिलसपुर,कोरबा।दिनांक 23.08.2024 को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा अपने न्यायालय में सभी सूचीबद्ध प्रकरणों की सुनवाई उपरांत निरीक्षण हेतु जिला अम्बिकापुर की ओर प्रस्थान किये।
यात्रा के दौरान उनके द्वारा सिविल न्यायालय, कटघोरा का भी निरीक्षण किया गया।

सिविल न्यायालय, कटघोरा के अधिवक्ताओं ने उनके आगमन पर हर्ष व्यक्त किया तथा उनसे मुलाकात की ।
माननीय मुख्य न्यायाधीश द्वारा वहां उपस्थित न्यायिक अधिकारी से न्यायालय के प्रकरणों के संबंध में जानकारी ली। न्यायालय परिसर व भवन का निरीक्षण किया गया। गार्डन को अस्त-व्यस्त देखकर सुसज्जित करने के निर्देश दिये। पीने के पानी के स्थान को भी साफ-सुथरा रखने निर्देशित किया गया।
विदित हो कि माननीय मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा द्वारा राज्य के समस्त जिला न्यायालयों का निरंतर निरीक्षण कर समस्याओं के निराकरण हेतु प्रयास किये जा रहे हैं।
निरीक्षण के समय उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल बलराम प्रसाद वर्मा, संयुक्त रजिस्ट्रार सह पीपीएस एम.वी.एल.एन. सुब्रहमन्यम तथा प्रोटोकॉल ऑफिसर आर.एस. नेगी भी उपस्थित रहे।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































