महासमुंद. बीती रात NH-53 पर बिरकोनी के पास भीषण हादसा हुआ. जहां ऑडी कार में आग लग गई. हादसे में कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए. लाखों की कार जलकर राख हो गई. जिसका वीडियो भी सामने आया है. जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.मिली जानकारी के मुताबिक, बीती रात करीब 11 बजे सनी बीरे और लीला सिंह दो लोग ऑडी कार से अपने दोस्त के घर न्योता में रायपुर से सरायपाली जा रहे थे. इसी बीच तुमगांव के पास बोनट से अचानक धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते पूरी कार जलकर खाक हो गई.सनी के मुताबिक, 112 में उन्होंने फायर ब्रिगेड के लिए कॉल भी किया था, लेकिन गाड़ी खराब होने की बात कहकर उन लोगों ने मना कर दिया और देखते ही देखते 1 घंटे में पूरी कार जलकर राख हो गई. सनी बीरे रायपुर में सिक्योरिटी एजेंसी का काम करते हैं. उन्होंने महासमुंद थाने में मामला दर्ज कराया है.
Sunday, October 25
मौत को छूकर टक से वापसः बीच सड़क Audi जलकर हुई राख, बाल-बाल बचे कार सवार
Ashok Kumar Agrawal
News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world.
Keep Reading
Contact Us
संपादक: अशोक कुमार
न्यूज़ पोर्टल: न्यूज़ अग्रदूत
पता: मोहन टॉकीज रोड, इंदिरा नगर, जमनीपाली, कोरबा, छत्तीसगढ़ – 495450
मोबाइल: +91-9827962691
ईमेल: [email protected]
Disclaimer
न्यूज़ अग्रदूत पर प्रकाशित समाचार एवं जानकारियाँ विभिन्न स्रोतों पर आधारित हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना है। किसी भी त्रुटि या जानकारी की पुष्टि के लिए कृपया आधिकारिक स्रोतों से संपर्क करें। वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री के आधार पर लिए गए निर्णय की जिम्मेदारी पाठक की स्वयं की होगी।
© 2026 NEWS AGRADOOT. Designed by Nimble Technology.



