
कोरबा, 29 जुलाई। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कोरबा पुलिस ने “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत बुधवार को शहर में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल और स्कूटी चलाते हुए मिले 11 नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में यातायात थाना कोरबा की टीम ने शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग की। जांच के दौरान नाबालिग बच्चों द्वारा दोपहिया वाहन चलाए जाने के मामले सामने आए, जिसके बाद सभी के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए कुल ₹22,000 का समन शुल्क अधिरोपित किया गया।

यातायात पुलिस ने संबंधित नाबालिगों के अभिभावकों को भी कड़ी चेतावनी देते हुए समझाइश दी कि भविष्य में अपने बच्चों को किसी भी परिस्थिति में मोटर वाहन न चलाने दें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नाबालिगों के हाथों में वाहन सौंपना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि उनके जीवन और अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा है।
कोरबा पुलिस ने कहा कि “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत आगे भी ऐसे विशेष जांच अभियान जारी रहेंगे। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दें और सुरक्षित एवं जिम्मेदार यातायात व्यवस्था बनाने में पुलिस का सहयोग करें। सड़क सुरक्षा तभी संभव है जब हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझे और नियमों का पालन करे।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































