कोरबाछत्तीसगढ़

अमलडीहा से मालीकछार तक आवागमन होगा आसान, पक्की सड़क से गांव की बनेगी नई पहचान

इस क्षेत्र की पहचान बढ़ने के साथ पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

कोरबा 08 दिसम्बर 2024। अपने गांव और घर तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क के लिए तरस रहे ग्रामीणों को जल्दी ही पक्की सड़क नसीब होगी। सड़क के अभाव में उबड़-खाबड़ रास्तों से आवागमन कर जोखिम मोल ले रहे ग्रामीणों का नाता सड़क बनने के बाद तरक्की और विकास से जुड़ जाएगा। कोरबा विकासखण्ड के अंतर्गत आने वाले दूरस्थ ग्राम अमलडीहा और मालीकछार के ग्रामीणों को जल्दी ही आवागमन के लिए सड़क मिलेगी। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के दिशा निर्देशन में कलेक्टर अजीत वसंत ने अमलडीहा से मालीकछार व्हाया- ग्राम बलसेंधा हेतु 03 करोड़ रूपए से अधिक की राशि जिला खनिज संस्थान न्यास से स्वीकृत की है। इस मार्ग में आवागमन आसान होने से ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों को एक गांव से दूसरे गांव तक जाने में आसानी होगी। वहीं इस क्षेत्र का पहचान बढ़ने के साथ ही यहां के पर्यटन स्थलों तक पहुंचने के लिए पर्यटकों को जोखिम नहीं उठाना पड़ेगा।
कोरबा विकासखंड अंतर्गत बलसेंधा, मालीकछार दुर्गम और दूरस्थ क्षेत्र है। विगत कई दशकों से इस क्षेत्र के ग्रामीण पहुंचमार्ग की मांग करते आ रहे हैं। कलेक्टर के संज्ञान में आने के पश्चात इस मार्ग को बनाने की दिशा में कदम उठाया गया है। उन्होंने न सिर्फ इस दुर्गम क्षेत्र का दौरा कर वस्तुस्थिति को जाना अपितु समस्या को दूर करने की पहल भी की। कलेक्टर द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं को दूर करने हेतु डीएमएफ से 03 करोड़ 38 लाख 31 हजार के कुल 09 कार्य स्वीकृत किए हैं। जिसमें ग्राम अमलडीहा से मालीकछार (व्हाया- ग्राम बलसेंधा) में मिट्टी कटिंग फिलिंग कार्य, रिटेनिंग वाल निर्माण कार्य, पाईप पुलिया निर्माण कार्य, आरसीसी स्लेब पुलिया निर्माण कार्य आदि शामिल है। ग्रामीणों का कहना है कि कच्ची सड़क से वे एक दूसरे गांव से जुड़ते हैं, पक्की सड़क बनने के बाद उनका नाता विकास से जुड़ेगा और गांव की पहचान भी बढ़ेगी।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान