
हेलमेट पहनें, सीट बेल्ट लगाएं, साइबर ठगी से बचें और महिलाओं का सम्मान करें,नशा करने से मना करें : पुलिस ने युवाओं को दिया जिम्मेदारी का संदेश





जांजगीर-चांपा। युवाओं में सड़क सुरक्षा, साइबर जागरूकता, महिला सम्मान और नशामुक्ति की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देशन पर जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा “सजग मित्र” जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस ने युवाओं को मित्रवत अंदाज में रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े महत्वपूर्ण सुरक्षा संदेश दिए हैं।
अभियान के पोस्टरों के माध्यम से पुलिस ने कहा है कि सच्चा मित्र वही है जो कार चलाने से पहले सीट बेल्ट लगाने और खुद भी लगाने के लिए प्रेरित करे। इसी तरह दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना केवल कानूनी बाध्यता नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम है।
साइबर सुरक्षा को लेकर भी किया जागरूक
पुलिस ने युवाओं को साइबर अपराधों से सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि OTP किसी के साथ साझा न करें, अनजान लिंक पर क्लिक न करें और संदिग्ध मैसेज या साइबर फ्रॉड की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सोशल मीडिया और ऑनलाइन लेनदेन के दौर में छोटी सी लापरवाही भी आर्थिक नुकसान का कारण बन सकती है।
महिलाओं के सम्मान का दिया संदेश
“सजग मित्र” अभियान के जरिए युवाओं को महिलाओं का सम्मान करना सीखने का संदेश भी दिया गया है। पुलिस ने युवाओं से अपील की कि वे महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार करें और किसी भी प्रकार की अभद्रता या उत्पीड़न को नजरअंदाज न करें।
नशे से दूरी, सुरक्षित भविष्य की ओर कदम
अभियान में नशे के दुष्प्रभावों को लेकर भी जागरूकता का संदेश दिया गया है। पुलिस ने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहें और अपने दोस्तों को भी नशे की गिरफ्त में जाने से रोकें। सच्ची दोस्ती वही है, जो गलत रास्ते पर जाने से रोके और सही दिशा दिखाए।
जांजगीर-चांपा पुलिस का यह अभियान युवाओं को पुलिस और समाज के बीच सहयोग की भावना मजबूत करने के साथ-साथ जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित कर रहा है। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहें, महिलाओं का सम्मान करें और नशे के खिलाफ सामूहिक रूप से आवाज उठाएं।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































