featuredछत्तीसगढ़

विवि में दो दिवसीय इनोवेशन महाकुंभ सोमवार से

विभिन्न संभागों से एक हजार से अधिक प्रतिभागी होंगे शामिल

महामहिम राज्यपाल की उपस्थिति में होगा शुभारंभ कार्यक्रम

जगदलपुर। बस्तर संभाग में नवाचार, स्टार्टअप, उद्यमिता एवं स्वरोजगार का अलख जगाने के उद्देश्य से शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय परिसर में सोमवार सुबह नौ बजे से इनोवेशन महाकुंभ 1.0 (वन प्वाइंट जीरो) कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। शुभारंभ आयोजन की अध्यक्षता राज्यपाल रमेन डेका करेंगे।
इस अवसर पर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  केदार कश्यप, स्वदेशी एवं उद्यमिता विशेषज्ञ सतीश कुमार, एनईटीएफ के चेयरमैन प्रो. अनिल डी सहस्रबुद्धे, सांसद  महेश कश्यप,महापौर संजय पांडे, राजपरिवार सदस्य कमलचंद्र भंजदेव, आईआईटी भिलाई के डायरेक्टर प्रो राजीव प्रकाश, सीजी काॅस्ट के निदेशक डाॅ. प्रशांत कवीश्वर, स्वावलंबी भारत अभियान के स्टेट को-र्डिनेटर जगदीश पटेल, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अधिकारी घनश्याम आयोजन में विशिष्ट अतिथि रहेंगे ।
स्वागत उद्बोधन कुलपति प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव एवं आभार व धन्यवाद् ज्ञापन कुलसचिव डाॅ राजेश लालवानी प्रस्तुत करेंगे।
कार्यक्रम में पद्मश्री बुधरी ताती को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर इनोवशन एंड स्टार्टअप कंपेडियम 2026 (रोडमैप फाॅर विकसित भारत @ 2047) का विमोचन होगा।

तीन सत्र में देंगे जरूरी टिप्स

शुभारंभ सत्र के बाद तीन टेक्निकल सेशन होंगे। जिसमें राज्य और देश के विभिन्न संस्थानों के एक्सपर्ट, सीजी स्टेट बेवरेज काॅर्पोरेशन के चेयरमैन श्रीनिवास राव मद्दी एवं डाॅ. अमित दुबे, प्रो. सत्यनारायण सेशाद्रि, सम्यक जैन, प्रो. विकास सिंह, प्रो. हुलास पाठक युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे। शाम में विवि के विद्यार्थियों द्वारा लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। यह आयोजन केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय, विज्ञान व तकनीक विभाग, छग शासन के काॅमर्स एवं औद्योगिक विभाग, एमफसीसी, सीजी काॅस्ट, छग राज्य माइनर फाॅरेस्ट प्रोड्यूज को-फेडरेशन लिमिटेड, आईआईटी भिलाई, सीसीसीआई, स्टार्टअप छत्तीसगढ़, स्वावलंबी भारत अभियान, जे महेंद्र कांत ज्वेलर्स के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। मंगलवार को एसएमकेवि इनोवेशन एंड स्टार्टअप फाउंडेशन एवं टीआईई रायपुर तथा आई क्रिएट के बीच एमओयू होंगे।

इस अवसर पर पर्यटन, जनजाति कला, वनोपज, खाद्य प्रसंस्करण, हर्बल,एआई,कृषि तकनीक,इन्वेस्टर्स, स्वदेशी, एमएसएमई, विभिन्न बैंकों, मेडिसिनल प्लांट मिलेट्स, एनआरएलएम, इनोवेशन इत्यादि से संबंधित विभिन्न स्टॉल लगाए जाएंगे। विद्यार्थी इन स्टॉलों से स्टार्टअप, एंटरप्रेन्योरशिप, स्वरोजगार इत्यादि से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान featured ‘सेवा सेतु’- छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजीटल प्रशासन का नया अध्याय featured चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला आरोपी से 2.1 किलो गांजा जब्त