
बिलासपुर। थाना मस्तुरी पुलिस ने कोयला हेराफेरी और मिलावटी कोयला सप्लाई के बहुचर्चित मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन और 1000 रुपये नगद जब्त किए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों में वैभव सोनी उर्फ चुकलू (30 वर्ष) निवासी भेंसर, जयरामनगर तथा निखिल साहू (33 वर्ष) निवासी गोल्डन पार्क, बोदरी शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, श्यामा विहार चिल्हाटी मोड़ निवासी कप्तान सत्यनारायण ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एसीसीएल गेवरा माइंस, कोरबा से राशि स्टील एंड पावर लिमिटेड के लिए भेजे गए उच्च गुणवत्ता वाले जी-11 कोयले में रास्ते में हेराफेरी कर मिलावटी और निम्न गुणवत्ता का कोयला प्लांट में पहुंचाया गया। जांच के दौरान तीन ट्रेलरों में लोड कोयले की गुणवत्ता संदिग्ध पाए जाने पर मामला उजागर हुआ।
विवेचना में सामने आया कि ट्रेलर चालक, वाहन मालिक और अन्य सहयोगियों ने मिलकर गेवरा माइंस से लोड किए गए जी-11 कोयले को बेलतरा टोल प्लाजा स्थित एक कोल डिपो में उतार दिया था। वहां कोयले में गिट्टी और निम्न गुणवत्ता का कोयला मिलाकर उसे राशि प्लांट में सप्लाई किया गया। इसके एवज में मिली रकम का आपस में बंटवारा किया जाता था।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पूर्व में आरोपी आकाश सिंघल, सुमित यादव, सूरज सिंह और जयकांत यादव को गिरफ्तार कर 21 जून 2026 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया था। फरार चल रहे वैभव सोनी और निखिल साहू की तलाश जारी थी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।
आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक-एक मोबाइल फोन तथा 1000 रुपये नगद बरामद किए गए। दोनों आरोपियों को 28 जून को विधिवत गिरफ्तार कर 29 जून 2026 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
मामले में पुलिस द्वारा पहले ही तीन ट्रेलर, एक रोलर मशीन और लगभग 30 टन कोयला जब्त किया जा चुका है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































