featuredछत्तीसगढ़

चंगाई सभा में धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप, पास्टर समेत दो गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा, 11 जून जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में आयोजित एक चंगाई सभा के दौरान हिंदू देवी-देवताओं के विरुद्ध कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और धर्म प्रचार के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए पास्टर सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार हिंदू जागरण संगठन से जुड़े सतीश सोनी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम उदयबंध के गुड़ीपारा में एक मकान में चंगाई सभा आयोजित की जा रही है। सभा में लोगों को बीमारी के इलाज और चमत्कारी पानी के नाम पर बुलाकर ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार किया जा रहा था। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि सभा के दौरान हिंदू देवी-देवताओं के संबंध में आपत्तिजनक एवं अभद्र टिप्पणियां की जा रही थीं।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और सीएसपी योगिता बाली खापर्डे के मार्गदर्शन में गठित पुलिस टीम ने ग्राम उदयबंध पहुंचकर छापेमारी की।

पुलिस ने मौके से मकान मालिक बद्रीनाथ बरेठ (40) निवासी उदयबंध तथा पास्टर रथराम महिलांगे (38) निवासी मूलमुला को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में दोनों ने लोगों को बुलाकर ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार करने तथा धार्मिक गतिविधियां आयोजित करने की बात स्वीकार की। मौके से बाइबल एवं ईसाई धर्म से संबंधित अन्य साहित्य भी जब्त किया गया।

आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 439/2026 के तहत धारा 299 एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, उप निरीक्षक उमेन्द्र मिश्रा, उप निरीक्षक कमल दास बनर्जी, एएसआई अरुण कुमार सिंह सहित कोतवाली पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button