छत्तीसगढ़

निर्माणाधीन राईस मिल से लोहे का छड चोरी करने वाले 03 आरोपियों को थाना बलौदा पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपीयों के कब्जे से चोरी किये लोहे का छड किया गया बरामद

जांजगीर -चांपा। प्रार्थी गंगाराम बिंझवार निवासी नवागांव थाना बलौदा जो राईस मिल ग्राम नवागांव हनुमान मंदिर के पास बन रहा है,जिसमे चैकीदारी का काम करता है निर्माणाधीन राईस मिल में लगातार छड़ सींमेंट रेती, ईटा आते रहता है दिनांक 15.09.2024 को भी साईड में छड़ सीमेंट आया था 16 नग 16 एमएम का गोयल टीएमटी कंपनी का छड़ किमती 13000 रू साईड मे रखा था जिसे राईस मिल का मालिक अरूण झांझड़िया देखकर गया था दिनांक 18.09.24 को सुबह देखा तो छड़ को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर दिनांक 19.09.24 को थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 328/24 धारा 303 (2) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

दौरान विवेचना के घटना स्थल निरीक्षण प्रार्थी एवं काम करने वाले मजदुरों से पुछताछ कर कथन लिया गया इसी दौरान जरिये मुखबिर से सूचना मिला की ग्राम मदनपुरगढ़ निवासी रूद्रशकर केवंट एवम उसके अन्य साथियों को घटना दिनांक को निर्माणाधीन राईस मील के पास घूमते हुए देखा गया है जो रूद्रशंकर केवंट को उसके सकुनत से पकड़ा जिसको पुछताछ किया गया जिसके द्वारा बताया गया कि निर्माणाधीन राईस मील से अपने साथी गजानंद बिंझवार, प्रकाश यादव एवम अन्य साथियों के साथ लोहे के छड को चोरी किये है बताने पर आरोपियों की पतासाजी हेतु ग्राम मदनपुरगढ़ जाकर रेड कार्यवाही किया।आरोपी प्रकाश यादव एवम गंजानंद बिंझवार को उसके सकुनत पर पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पुछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया जो दिनांक घटना को ग्राम नवागाॅव के निर्माणाधीन राईस मील के पास रखे लोहे के छड़ को चोरी करना स्वीकार किये है।

आरोपी 01.रूद्रशंकर केवंट पिता सुघाव्यास उम्र 20 वर्ष 02. प्रकाश यादव पिता रामाधार यादव उम्र 26 वर्ष, 03. गजानंद बिंझवार पिता प्यारे लाल बिंझवार उम्र 23 वर्ष सभी निवासी मदनुपरगढ़ थाना बलौदा के कब्जे से पृथक- पृथक विभिन्न साईज में कटा हुआ छड़ का टुकड़ा जिसमें गोयल टीएमटी कंपनी लिखा हुआ को समक्ष गवाहों के जप्त किया गया आरोपियों का उक्त कृत्य अपराध धारा का पाये जाने से दिनांक 20.09.2024 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।प्रकरण के अन्य आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही है मिलने पर विधिवत कार्यवाही की जावेगी।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी बलौदा, प्र0आर0 गजाधर पाटनवार, प्र0आर0 मुकेश यादव, आर0 श्याम राठौर, हेमंत साहु का सराहनीय योगदान रहा।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button