featuredकोरबाछत्तीसगढ़

विकास व निर्माण कार्यो की कार्यप्रगति एवं राजस्व वसूली कार्यो में तेजी लाएं – आयुक्त

आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने की निगम के विकास व निर्माण कार्यो, राजस्व की वसूली तथा नागरिक सेवाओं वे सुविधाओं से जुडे़ कार्यो की कार्यप्रगति की समीक्षा, टी.एल. प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के दिए कडे़ निर्देश

कोरबा 12 मार्च 2026 ।आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने निगम के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि निगम द्वारा संपादित कराए जाने वाले विकास व निर्माण कार्यो की कार्यप्रगति में आवश्यक तेजी लाएं, निगम के राजस्व की वसूली से जुडे़ कार्येा पर विशेष फोकस करें, वहीं नागरिक सेवाओं व सुविधाओं से जुडे़ कार्यो, टी.एल. प्रकरणों, जनसमस्याओं व शिकायतों से संबंधित विषयों को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखकर कार्य करें। उन्होने कहा कि शहर की स्वच्छता व साफ-सफाई कार्यो से जुडे़ कार्यो को पूरी गंभीरता से लें तथा इस दिशा में किसी प्रकार की लापरवाही व उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा इस पर कार्यवाही भी की जाएगी।

आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने बुधवार को नगर पालिक निगम कोरबा के प.जवाहरलाल नेहरू सभागार स्थित एम.आई.सी. कक्ष में निगम के जोन कमिश्नरों व प्रभारी अधिकारियों की बैठक लेकर निगम के समस्त कार्यो की कार्यप्रगति की बिन्दुवार से विस्तार से समीक्षा की। उन्होने विकास व निर्माण कार्यो की समीक्षा करते हुए जिला खनिज न्यास मद,  अधोसंरचना मद, आदिवासी विकास प्राधिकरण मद, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन निगम मद, सांसद, विधायक, प्रभारी मंत्री मद, वित्त आयोग मद, एनकेप मद सहित अन्य विभिन्न मदों के अंतर्गत प्रगतिरत व प्रस्तावित विकास कार्यो की कार्यप्रगति की जोनवार व मदवार समीक्षा करते हुए कार्यो की कार्यप्रगति में आवश्यक तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि स्वीकृत कार्यो की निविदा आदि की कार्यवाही समयसीमा में पूरी कराएं तथा जिन कार्यो की निविदा प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है, उनकी आगामी कार्यप्रगति में तेजी लाएं।

टी.एल.प्रकरणों का समयसीमा में हो निराकरण

समीक्षा बैठक के दौरान आयुक्त श्री पाण्डेय ने कलेक्टर टी.एल., निगम टी.एल., जनचैपाल, मुख्यमंत्री जनदर्शन, पी.एम.ओ.पोर्टल आदि में प्राप्त शिकायतों व प्रकरणों के साथ-साथ जनशिकायत व जनसमस्या से जुड़े प्रकरणों के निराकरण की वर्तमान स्थिति की बिन्दुवार समीक्षा की। आयुक्त श्री पाण्डेय ने प्रकरणों की बिन्दुवार व प्रकरणवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन प्रकरणों का  निर्धारित समयसीमा में संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया जाए, यह अंतिम रूप से सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि समयसीमा के प्रकरणों के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही व उदासीनता न बरती जाए।

राजस्व वसूली कार्यो की समीक्षा

बैठक के दौरान आयुक्त श्री पाण्डेय ने निगम के राजस्व वसूली कार्यो की कार्यप्रगति की समीक्षा की, उन्होने सम्पत्तिकर, समेकित कर, शिक्षा उपकर, जलकर, भवन दुकान किराया सहित अन्य मदों में प्राप्त होने वाले राजस्व की वसूली की विषयवार समीक्षा करते हुए राजस्व वसूली में तेजी लाने, वार्ड व बस्तियों में राजस्व वसूली के शिविर लगाने व घर-घर जाकर वसूली करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। आयुक्त श्री पाण्डेय ने अधिकारियों से कहा कि वित्तीय वर्ष का अंतिम माह चल रहा है तथा राजस्व वसूली के लक्ष्यों को हर हालत में पूर्ण करना है, इसके लिए बडे़ बकायादारों से वसूली करें अन्यथा उनके सम्पत्तियों पर तालाबंदी की कार्यवाही की जाएं।

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा

बैठक में  आयुक्त श्री पाण्डेय ने प्रधानमंत्री आवास योजना की विस्तार से समीक्षा की, योजना के बी.एल.सी. घटक के अंतर्गत जिन हितग्राहियों को प्रथम किश्त की राशि प्रदान की जा चुकी है, किन्तु उनके द्वारा अभी तक आवासगृहों का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है, ऐसे हितग्राहियों को आवासगृहों का निर्माण प्रारंभ करने हेतु प्रेरित व प्रोत्साहित करने व निर्माण कार्य प्रारंभ करवाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्हेाने जोन कमिश्नरों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे इस दिशा में व्यक्तिगत रूचि के साथ कार्य करें तथा आवासगृहों का निर्माण प्रारंभ कराएं एवं निगम द्वारा निर्मित प्रधानमंत्री आवासगृहों में आबंटित हितग्राहियों को तत्काल शिफ्ंिटग करायें, अन्यथा आबंटित हितग्राहियों की आबंटिती पत्र निरस्त करने की कार्यवाही की जाएगी। 

साफ-सफाई कार्यो की समीक्षा

आयुक्त श्री पाण्डेय ने साफ-सफाई कार्यो की विस्तार से समीक्षा की, उन्होने निगम के समस्त जोन कमिश्नरों, उप जोन प्रभारियों, स्वच्छता अधिकारी व निरीक्षकों तथा अन्य मैदानी अमले को निर्देश देते हुए कहा कि उनके द्वारा प्रतिदिन किए जा रहे मार्निंग विजिट को लगातार जारी रखें तथा इस दौरान साफ-सफाई कार्यो का सघन निरीक्षण करने के साथ ही अतिक्रमण, अवैध कब्जों व नागरिक सेवाओं एवं सुविधाओं से जुड़े अन्य विषयों पर भी विशेष फोकस करें, समस्याओं को देखें, समझें व निराकरण कराएं, साथ ही इनसे मुझे भी अवगत कराएं।

बैठक के दौरान अपर आयुक्त विनय मिश्रा, अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूआ, उपायुक्त द्वय बी.पी.त्रिवेदी व पवन वर्मा, जोन कमिश्नर भूषण उरांव, अखिलेश शुक्ला, सुनील टांडे, लीलाधर पटेल, कार्यपालन अभियंता राकेश मसीह, लेखाधिकारी भवकांत नायक, राजस्व अधिकारी अनिरूद्ध सिंह, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, संपदा अधिकारी सचिन तिवारी, सहायक अभियंता राहुल मिश्रा, पीयूष राजपूत, रूचि साहू, सोमनाथ डेहरे, मोतीलाल बरेठ, सुशीलचंद्र सोनी, यशवंत जोगी, रमेश सूर्यवंशी, किरण साहू, अंजुलता तिग्गा, अभय मिंज, अंजूला अनंत, उप जोन प्रभारी सुमित गुप्ता, अजय अग्रवाल, अविनाश जायसवाल, दिलेश्वर सिंह ठाकुर, संजय ठाकुर, पुखराज यादव, शैलेन्द्र नामदेव, आदि के साथ अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button