featuredछत्तीसगढ़

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में कबाड़ के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण की पहल

पुलिस कंट्रोल रूम रायगढ़ में प्रशासन, पुलिस और जीएसटी की टीम ने उद्योग प्रमुखों के साथ की अहम बैठक

बैठक में एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी ने उद्योग प्रमुखों को अवैध स्क्रैप व्यापार से दूर रहने और प्लांटों के जिम्मेदारियों की दी गई जानकारी

सीएसपी मयंक मिश्रा ने चोरी, टैक्स चोरी और जीएसटी धोखाधड़ी पर प्रजेंटेशन से दी गई विस्तृत जानकारी

ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ कारोबार पर रायगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश :उद्योग जगत कानून का पालन करते हुए प्रशासन, पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें

15 अप्रैल, रायगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर “ऑपरेशन प्रहार” के तहत जिले में अवैध कबाड़ के परिवहन और संग्रहण के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कल शाम पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के उद्योग प्रमुखों एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें अवैध कबाड़ कारोबार पर अंकुश लगाने तथा उद्योगों की जिम्मेदारियों को स्पष्ट किया गया।

बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अनिल कुमार सोनी ने की। बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा द्वारा पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अवैध स्क्रैप व्यवसाय से जुड़े विभिन्न पहलुओं जैसे टैक्स चोरी, लोहा-तांबा चोरी, जीएसटी धोखाधड़ी तथा अवैध गतिविधियों के तौर-तरीकों की प्रभावी तरीके से विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने यह भी बताया कि किस प्रकार कबाड़ के अवैध कारोबारी उद्योगों को अपने जाल में फंसा लेते हैं तथा इससे उद्योगों को कानूनी जोखिम उठाना पड़ता है। साथ ही “क्या करें और क्या न करें” के माध्यम से उद्योगों की जिम्मेदारियों पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि अवैध कबाड़ परिवहनकर्ता पुलिस से बचने के लिए खतरनाक तरीके अपनाते हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति भी प्रभावित होती है।

डिप्टी कमीशनर जीएसटी मनीष मिश्रा ने अवैध स्क्रैप व्यापार में टैक्स चोरी और फर्जी बिलिंग के मामलों में लागू प्रावधानों एवं दंडात्मक कार्रवाई की जानकारी दी गई, वहीं एसडीएम रायगढ़ श्री महेश शर्मा ने प्रशासनिक स्तर पर ऐसे मामलों में सख्ती और उद्योगों की जवाबदेही पर प्रकाश डाला।

बैठक में उपस्थित उद्योग प्रमुखों एवं उनके प्रतिनिधियों से सुझाव भी लिए गए तथा उन्हें सतर्क करते हुए अवैध गतिविधियों से दूर रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी ने स्पष्ट किया कि इस बैठक का उद्देश्य उद्योगों को जागरूक करना है, ताकि वे जाने-अनजाने में भी किसी अवैध कबाड़ कारोबार का हिस्सा न बनें। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी स्तर पर किसी की भी अवैध कबाड़ के कारोबार में संलिप्तता पाई जाती है तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। रायगढ़ पुलिस “ऑपरेशन प्रहार” के तहत इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रखेगी।

बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा, ज्वाइंट डायरेक्टर जीएसटी मनीष मिश्रा, एसडीएम रायगढ़ महेश शर्मा, तहसीलदार रायगढ़ शिव कुमार डनसेना, थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव सहित जिले के उद्योग प्रमुख एवं उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश

अवैध कबाड़ कारोबार, चोरी एवं कर अपवंचन जैसी गतिविधियों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस पूरी गंभीरता से कार्रवाई कर रही है। उद्योग जगत से अपेक्षा है कि वे कानून का पालन करते हुए प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured ग्राम आमगांव में पुलिस जनचौपाल : अपराध जागरूकता, महिला सुरक्षा और साइबर सतर्कता पर थाना प्रभारी ने की संवाद featured जनता यूनियन की प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक कोरबा में सम्पन्न, कर्मचारी हित में कई अहम प्रस्ताव पारित featured सभी अधिकारी-कर्मचारियों एवं जिले वासियों के सहयोग से बालोद जिले को हासिल हुआ उल्लेखनीय उलपब्धि: कलेक्टर श्रीमती मिश्रा featured सुशासन तिहार के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित की जाए: कलेक्टर श्रीमती मिश्रा featured 63 लाख रुपए का अवैध मादक पदार्थ को  जलाकर किया गया नस्ट featured जशपुर में चार्टर प्लेन क्रैश होने के कोई साक्ष्य नहीं मिले,पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद, ड्रोन कैमरा से की जा रही है निगरानी featured कोरबा पहुंची मंदाकिनी: सुन साहिबा सुन… प्यार की धुन… में बच्चों के साथ जमकर थिरकीं featured कलेक्टोरेट में सड़क सुरक्षा पर सख्तीः बिना हेलमेट- सीट बेल्ट पर 14 हजार रुपए की हुई चालानी कार्रवाई featured प्रशासनिक दृष्टिकोण से नायब तहसीलदारों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी featured प्रशासनिक दृष्टिकोण से तहसीलदारों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी featured जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का नवीन कार्य विभाजन आदेश जारी featured कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक featured कलेक्टर अजीत वसंत ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक featured आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल मैत्री कार्यक्रम का हुआ आयोजन featured राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू- अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित