featuredकोरबाछत्तीसगढ़

जनजाति गरिमा उत्सव के तहत युवाओं ने किया वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कोरबा।धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान” के अंतर्गत आयोजित जनजाति गरिमा उत्सव 2026 के तहत युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया।

बालक छात्रावास कुदमुरा में रचना महेश राठिया सरपंच ग्राम पंचायत कुदमुरा, दुर्गा राठिया एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षकों व गणमान्य नागरिकों के आतिथ्य में जनजातीय गरिमा उत्सव पर वृक्षारोपण किया गया।

इस अवसर पर प्रतिभागियों ने कहा कि जनजातीय समाज प्रकृति और संस्कृति से गहराई से जुड़ा हुआ है तथा वृक्षारोपण पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं जनभागीदारी के प्रति जागरूक किया गया।

जनजाति गरिमा उत्सव के अंतर्गत 18 मई से 25 मई 2026 तक विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर, जनजागरूकता, योजनाओं का लाभ पहुंचाना, जनसुनवाई एवं वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्रीकांत कसेर ने बताया की कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन एवं आदिवासी विकास विभाग, कोरबा द्वारा किया जा रहा है। आयोजन का उद्देश्य जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और विकास यात्रा को आगे बढ़ाते हुए लोगों को शासन की योजनाओं से जोड़ना है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button