कोरबाछत्तीसगढ़

थाना उरगा पुलिस द्वारा आम जगह पर तलवार लहराने वाले व्यक्ति पर को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर

कोरबा। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन पर अति० पुलिस अधीक्षक  कोरबा नितिन ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भुषण एक्का के मार्गदर्शन पर लगातार जुआ, सट्टा, आबकारी एवं नारकोटिक्स एक्ट एवं आपराधिक गतिविधियों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु निर्देशित करने के परिपालन में थाना प्रभारी उरगा राजेश तिवारी के नेतृत्व में उरगा पुलिस टीम के द्वारा लगातार कठोर कार्यवाही कि जा रही है। इसी क्रम में स्टील जैसे धातु का बना तलवार को आम जगह पर लहराने वाले व्यक्ति के विरूद्ध उरगा पुलिस कोरबा द्वारा कार्यवाही की गई।

दिनांक 15.04.2025 को एक व्यक्ति द्वारा स्टील जैसे धातु का बना तलवारनुमा हथियार दिखा कर आम लोगों को डरा रहा है कि जरिये मोबाईल सूचना पर अडानी पावर प्लांट गेट नंबर 02 से सूचना मिलने पर तस्दीक करने घटना स्थल पहुंच कर एक व्यक्ति घटना स्थल पर एक स्टील जैसे धातु का बना तलवारनुमा हथियार अपने दाहिने हांथ में रख कर आम लोगों को डराने के नियत से काफी आक्रोशित होकर भयाक्रांत कर रहा था जिसे आसपास के लोग काफी भयभीत हो गये थे जिसे आम लोग एवं गवाहों की मदद से पकड़ कर शांत कराया एंव उसका नाम पता पुछने पर अपना नाम उमेश श्रीवास पिता प्यारे लाल श्रीवास उम्र 23 वर्ष साकिन ईमलीडुग्गु, थाना कोतवाली, जिला-कोरबा (छ.ग.) का रहने वाला बताया जिसके कब्जे से समक्ष गवाह मुताबिक जप्ती पत्रक के एक स्टील जैसे धातु का बना धारदार तलवारनुमा हथियार जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी का यह कृत्य अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने से अपराध क्रमांक 128/2025 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि राजेश तिवारी, प्रआर 407 बसन्त कुमार भैना, आर. 146 दौलत कैवर्त, आर. 835 नरेश कंवर, आर. 106 अजय यादव की सराहनीय भूमिका रही।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान