छत्तीसगढ़

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिले में होंगे विभिन्न कार्यक्रम


गरियाबंद 19 मार्च2024/ जिले में आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के तहत स्वीप गतिविधियों अंतर्गत संकल्प गरियाबंद लोकतंत्र का पर्व (संकल्प एक अभियान, शत प्रतिशत हो मतदान), मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

इस संबंध में जिला पंचायत के सीईओ एवं नोडल अधिकारी स्वीप  रीता यादव ने बताया कि मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न प्रतिभागियों के माध्यम से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करने को कहा है। इनमें 23 मार्च को जिले के सभी महाविद्यालय, उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, प्राध्यापकगण/अध्यापकगण द्वारा मतदाता कार्यक्रम व शपथ का आयोजन किया जायेगा। इसी प्रकार 24 मार्च को समस्त ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकाय में प्रलोभन दहन कार्यक्रम, जिला मुख्यालय गरियाबंद में 25 मार्च को संकल्प रंग होली के संग समस्त मतदाता एवं सभी विभाग के अधिकारी -कर्मचारियों द्वारा किया जायेगा। 27 मार्च को कम मतदान  क्षेत्र के ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकाय में जागरूकता रैली, 29 मार्च को मनरेगा संचालित कार्यस्थल में मनरेगा श्रमिक, मैट, रोजगार सहायक द्वारा मतदाता जागरूकता शपथ, 30 मार्च को समस्त महाविद्यालय, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र – छात्राएं द्वारा संगोष्ठी/भाषण/गीत प्रतियोगिता, 02 अप्रैल को समस्त संकुल केन्द्र के स्वसहायता समूह की पदाधिकारी व सदस्य, कैडर्स,पीआरपी, क्षेत्रीय समन्वयक/ऑगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा शपथ एवं कलश दीप रैली, 04 अप्रैल को समस्त ग्राम पंचायत के मनरेगा श्रमिक, एसबीएम हितग्राही एवं आवास हितग्राही द्वारा ‘‘हम बढ़े हमारा अधिकार बढ़े’’ मतदाता कार्यक्रम, 06 अप्रैल को हाई स्कूल एवं हायर सेकण्डरी के छात्र – छात्राएं द्वारा सायकल रैली, 08 अप्रैल को सभी शासकीय कार्यालयों में सुबह 10 बजे मतदाता ‘संकल्प’, 10 अप्रैल को सभी पीवीटीजी वाले ग्राम में मतदाता जागरूकता रैली व संगोष्ठी, 11 अप्रैल को समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजन मतदाता जागरूकता एवं सम्मान, 13 अप्रैल को महाविद्यालय, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र – छात्राएं द्वारा संकल्प पाठशाला, लोकतंत्र में मतदाता के महत्ता पर परिचर्चा, 15 अप्रैल को समस्त ग्रामवासी, समूह के सदस्य एवं ऑगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा 80 वर्ष से अधिक आयु वाले वृद्धजनों के घरों पर डोर – टू – डोर विजिट कार्यक्रम, 17 अप्रैल को नगर एवं ग्राम के सभी चौंक – चौराहों में मतदाता दीप प्रज्ज्वलन, 18 अप्रैल को समस्त अधिकारी – कर्मचारियों द्वारा संकल्प सूत्र अभियान, 19 अप्रैल को नगरीय एवं ब्लॉक मुख्यालय के व्यापारी/ऑटो रिक्शा/चैम्बर्स ऑफ कामर्स द्वारा संकल्प सूत्र अभियान, 20 अप्रैल को स्व सहायता समूह, ऑगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन द्वारा जागरूकता नुक्कड़ नाटक/संकल्प रॉकस्टार, 22 अप्रैल को समस्त ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकाय के कम मतदान क्षेत्रों में डोर टू डोर सम्पर्क अभियान, एवं 24 अप्रैल को समस्त ग्राम पंचायत में संकल्प की दस्तक आपके द्वार जैसे विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान featured ‘सेवा सेतु’- छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजीटल प्रशासन का नया अध्याय