
कोरबा। जिला के कोरबा विकास खण्ड के ग्राम कर्रानारा निवासी नमन कुमार पिता दरश राम उम्र 16 वर्ष जो हाई स्कूल उरगा में अध्ययनरत है। अपने निजी जीवन में अपने सहपाठियों के साथ अच्छे से खेलकूद नहीं कर पा रहा था, उसको सांस फूलने की समस्या तथा जल्दी थकान महसूस होने लगता था । स्कूल में चिरायु टीम द्वारा नियमित स्क्रीनिंग के दौरान नमन का जाँच करने पर हृदय गति असमान्य पाये जाने पर उच्च संस्थान रिफर कर इको-कॉर्डियोग्राफी कराये जाने पर ASD (20mm) डायग्नोस हुआ। उसके पश्चात दिनांक 6/02/2026 को लेकर नारायणा हॉस्पीटल रामपुर में इनका सफल ऑपरेशन किया गया तथा तीन दिन पश्चात अस्पताल से छुट्टी किया गया।वर्तमान में नमन पूरी तरह स्वस्थ हैं।
नमन के सफल इलाज से उसके परिवार में खुशी का माहौल है और परिवार जनों ने शासन और स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहयोग ने नमन कुमार को एक नया जीवन प्रदान किया है।



