शत-प्रतिशत मतदान के संकल्प के साथ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
ग्राम कनसिंघी में डोर टू डोर जाकर लोगों को मतदान के लिए किया गया प्रेरित

गरियाबंद 21मार्च 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत जिले में शत प्रतिशत मतदान के संकल्प के साथ स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से कलेक्टर दीपक अग्रवाल के मार्गदर्शन व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रीता यादव के नेतृत्व में बुधवार को छुरा ब्लॉक के ग्राम कनसिंघी में विशेष अभियान के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गांव में लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए घर-घर जाकर अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत रीता यादव द्वारा शत प्रतिशत मतदान की शपथ समस्त उपस्थित जनों को दिलायी गयी। साथ ही स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा मतदाता जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया। रैली में मतदाताओं को जागरूक करने विभिन्न प्रकार के नारे युक्त बैनर एवं पोस्टर का उपयोग किया गया। इस अवसर पर अधिकारी/कर्मचारियों एवं समूह की महिलाओं ने डोर-टू-डोर जाकर लोगों को 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दौरान अवश्य मतदान करने का संदेश दिया गया।

![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































