featuredकोरबाछत्तीसगढ़

बायो गैस संयंत्र स्थापना का मार्ग हुआ प्रशस्त, 02 वर्ष के अंदर प्रारंभ हो जाएगा बायो गैस का उत्पादन

महापौर  संजूदेवी राजपूत एवं कलेक्टर  कुणाल दुदावत की उपस्थिति में किया गया एम.ओ.यू.

निगम की ओर से आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, सी.जी. बायोफ्यूल से सी.ई.ओ. सुमित सरकार एवं गेल इंडिया से महाप्रबंधक किशोर कुमार ने किया एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर

कोरबा 26 फरवरी 2026। नगर पालिक निगम कोरबा के बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट बायो गैस संयंत्र स्थापना का मार्ग अब प्रशस्त हो चुका है, आज महापौर संजूदेवी राजपूत एवं कलेक्टर कुणाल दुदावत की विशेष उपस्थिति में संयंत्र स्थापना हेतु नगर पालिक निगम कोरबा, सी.जी. बायोफ्यूल व गेल इंडिया के मध्य एम.ओ.यू. सम्पन्न किया गया। निगम की ओर से आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, सी.जी. बायोफ्यूल से सी.ई.ओ. सुमित सरकार एवं गेल इंडिया से महाप्रबंधक किशोर कुमार ने एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर किया।

निगम के स्वच्छता अधिकारी डॉ.संजय तिवारी ने बताया कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अंतर्गत शहर से उत्सर्जित गीले कचरे से बायो गैस का निर्माण करने के निगम के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट बायो गैस संयंत्र की स्थापना का कार्य अब धरातलीय स्तर पर साकार होने जा रहा है।यहॉं उल्लेखनीय है कि नगर निगम कोरबा क्षेत्र अंतर्गत प्रतिदिन डेढ़ सौ टन से ज्यादा कचरे का उत्सर्जन होता है, जिसमें औसतन 50 से 65 टन गीला कचरा होता है, इस बड़ी मात्रा में प्रतिदिन उत्सर्जित होने वाले गीले कचरे का समुचित प्रबंधन एवं डिस्पोजल एक बड़ी समस्या है। निगम द्वारा गीले कचरे के डिस्पोजल व प्रबंधन के मद्देनजर बायो गैस संयंत्र की स्थापना की दिशा में कदम बढ़ाया गया तथा इस हेतु छत्तीसगढ़ बायो फ्यूल डेवलपमेंट अथारिटी रायपुर एवं गेल इंडिया लिमिटेड दिल्ली से संपर्क कर संयंत्र स्थापना की कार्यवाही आगे बढ़ाई गई, अब उक्त प्रोजेक्ट में धरातलीय स्तर पर कार्य होगा। आज महापौर संजूदेवी राजपूत एवं कलेक्टर कुणाल दुदावत की विशेष उपस्थिति में संयंत्र स्थापना हेतु नगर पालिक निगम कोरबा, सी.जी. बायोफ्यूल व गेल इंडिया के मध्य एम.ओ.यू. सम्पन्न किया गया। निगम की ओर से आयुक्त आशुतोष पाण्डेय,सी.जी.बायोफ्यूल से सी.ई.ओ. सुमित सरकार एवं गेल इंडिया से महाप्रबंधक किशोर कुमार द्वारा एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर किये गये।

बायो गैस के साथ जैविक खाद भी

बायो गैस संयंत्र स्थापना से एक ओर जहॉं शहर में प्रतिदिन भारी मात्रा में उत्सर्जित गीले कचरे के प्रबंधन व डिस्पोजल करने की निगम की एक बड़ी समस्या दूर होगी, कचरे का उचित प्रबंधन सुनिश्चित हो सकेगा, वहीं दूसरी ओर गीले कचरे से बायो गैस तैयारी की जाएगी, जिसे ईंधन के रूप में उपयोग में लाया जा सकेगा, वहीं बायो गैस उत्पादन के साथ-साथ जैविक खाद का भी उत्पादन होगा, जिसका उपयोग कृषि, बागवानी जैसे कार्यो हेतु किसानों द्वारा किया जा सकेगा।

बरबसपुर में बनेगा संयंत्र

ग्राम बरबसपुर में स्थित शासकीय भूमि में निगम को आबंटित जमीन पर बायो गैस संयंत्र की स्थापना की जाएगी, संयंत्र स्थापना हेतु उक्त जमीन को सुरक्षित कर लिया गया है, आज एम.ओ.यू. सम्पन्न होने के पश्चात अब प्रोजेक्ट पर कार्य प्रारंभ हो जाएगा तथा अधिकतम 24 माह की समयसीमा में संयंत्र कार्य करना प्रारंभ कर देगा।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button