कॉर्पोरेटछत्तीसगढ़

मतदान हमारा अधिकार और कर्तव्य भी, प्रत्येक मतदाता मतदान अवश्य करें : संबित मिश्रा

बालको में आयोजित हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, सीईओ जिला पंचायत , निगम आयुक्त एवं बालको के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की गरिमापूर्ण उपस्थिति में मतदाताओं ने ली अनिवार्य मतदान की शपथ

कोरबा 01 मई 2024 ।जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी व स्वीप के जिला नोडल अधिकारी संबित मिश्रा ने आज कहा कि मतदान हम सबका अधिकार भी है और कर्तव्य भी, अतः प्रत्येक मतदाता को अपने मताधिकार का उपयोग करते हुए मतदान अनिवार्य रूप से करना चाहिए। उन्होने कहा कि कोई भी मतदाता मतदान से न छूटने पाए, सभी मतदाता मतदान करें, इस दिशा में हम सभी को पूरी निष्ठा के साथ कार्य करना होगा तथा मतदाता जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित व प्रोत्साहित करना होगा।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  अजीत वसंत के मार्गदर्शन में संचालित मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आज बालको प्रबंधन द्वारा बालको रामलीला मैदान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का वृहद आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं स्वीप के नोडल अधिकारी संबित मिश्रा ने उपस्थित श्रमिकों, बालको के अधिकारी कर्मचारियों व उपस्थित अन्य मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे अनिवार्य रूप से अपना मतदान करें, साथ ही अन्य मतदाताओं को भी मतदान हेतु प्रेरित व प्रोत्साहित करें। आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने इस मौके पर कहा कि बालको प्रबंधन द्वारा अच्छा कार्यक्रम आज आयोजित किया गया है, कडी धूप व गर्मी होने के बावजूद काफी संख्या में श्रमिकबंधुओं व मतदाताओं ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति पूरे जोश व उत्साह के साथ दी है, यह उत्साह मतदान दिवस 07 मई तक यूं ही बना रहना चाहिए। उन्होने कहा कि चूंकि विगत चुनावों में शहरी क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत कम देखने को मिला है, अतः हमारा लक्ष्य है कि शहरी क्षेत्र में अधिकाधिक मतदान हों तथा सभी लोग अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें। उन्होने कहा कि बालको प्रबंधन सहित यहॉं के सभी प्रतिष्ठान मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों में अपना सहयोग दे रहे हैं, जिसके लिए मैं सभी प्रतिष्ठानों को धन्यवाद देती हूॅं। बालको के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश कुमार ने इस मौके पर कहा कि लोकसभा का यह चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है, मतदान हमारा अधिकार भी है और जिम्मेदारी भी, हम अपने मत के द्वारा देश की बागडोर संभालने वाले जनप्रतिनिधि चुनते हैं, मजबूत लोकतंत्र के लिए अधिक से अधिक मतदान होना आवश्यक है, अतः हम सभी अपना मताधिकार का उपयोग अवश्य करें। उन्होने कहा कि 07 मई को मतदान के लिए प्रबंधन ने अपने श्रमिकों को अवकाश भी दिया हुआ है, अतः प्रत्येक श्रमिक मतदाता सपरिवार अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें। इस अवसर पर निगम के अपर आयुक्त श्री विनय मिश्रा, उपायुक्त बी.पी.त्रिवेदी, बालको मानव संसाधन प्रमुख प्रज्ञा पाण्डेय, चीफ कार्पोरेट अफेयर अवतार सिंह, पीआर हेड सुचि मिश्रा, प्रबंधक सुमन्त सिंह, कम्युनिटी डेव्लपमेंट आफिसर मोनिका जैन सहित काफी संख्या में श्रमिकबंधु, बालको के अन्य अधिकारी कर्मचारीगण एवं अन्य मतदातागण उपस्थित थे।

मतदाताओं ने ग्रहण की मतदाता शपथ

आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई द्वारा उपस्थित श्रमिकों, अधिकारी कर्मचारियों व अन्य मतदाताओं को मतदाता शपथ ग्रहण कराई गई। मतदाताओं ने शपथ लेते हुए कहा कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान featured ‘सेवा सेतु’- छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजीटल प्रशासन का नया अध्याय featured चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला आरोपी से 2.1 किलो गांजा जब्त