featuredकोरबाछत्तीसगढ़

वार्ड प्रभारियों की होगी रोजाना मॉनिटरिंग, निगम आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश

कोरबा, 4 जून 2026 नगर पालिक निगम कोरबा के सभी 67 वार्डों में अब स्वच्छता, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, सड़क, नाली, अतिक्रमण और विकास कार्यों की नियमित निगरानी होगी। निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने वार्ड प्रभारियों और जोनल नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक वार्ड प्रभारी प्रतिदिन अपने वार्ड का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

साकेत स्थित निगम मुख्यालय में बुधवार को आयोजित समीक्षा बैठक में आयुक्त ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार निगम कार्यों में कसावट लाने और वार्ड स्तर की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए सभी 67 वार्डों में वार्ड प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रतिदिन वार्डों का भ्रमण कर साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट, सड़क, नाली, उद्यान, अतिक्रमण, सी एंड डी वेस्ट, अवैध कब्जों तथा चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण करें।

पीएम आवास और पीएम स्वनिधि की भी होगी समीक्षा

आयुक्त ने कहा कि वार्ड प्रभारी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों की स्थिति का भी जायजा लें। जिन हितग्राहियों ने निर्माण कार्य शुरू नहीं किया है, उनकी समस्याओं का पता लगाकर रिपोर्ट तैयार करें। साथ ही पीएम स्वनिधि योजना का लाभ पात्र वेंडरों तक पहुंच रहा है या नहीं, इसकी जानकारी भी रिपोर्ट में शामिल की जाएगी।

सुशासन तिहार के आवेदनों के निराकरण पर जोर

बैठक में सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त आवेदनों के निराकरण की प्रगति की समीक्षा की गई। आयुक्त ने निर्देश दिए कि मांग संबंधी लंबित आवेदनों पर प्रक्रियागत कार्रवाई में तेजी लाई जाए और सभी आवेदनों का संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

टीएल और जनशिकायतों का समयसीमा में निपटारा

कलेक्टर टीएल, मुख्यमंत्री जनदर्शन, पीएमओ पीजी और अन्य जनशिकायतों से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का समयसीमा के भीतर संतोषजनक निराकरण किया जाए।

बारिश से पहले जलभराव रोकने की तैयारी

आगामी मानसून को देखते हुए आयुक्त ने अधिकारियों को जलभराव की समस्या से निपटने के लिए आवश्यक संसाधन तैयार रखने के निर्देश दिए। उच्च क्षमता के मोटर पंपों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।

बड़े नालों और नालियों की सफाई में तेजी

आयुक्त ने कहा कि वर्षा पूर्व बड़े नालों और नालियों की सफाई अभियान को जल्द पूरा किया जाए। साथ ही नालों पर किए गए अतिक्रमण और अवैध कब्जों को हटाकर बरसाती पानी के सुचारु प्रवाह की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

राजस्व वसूली बढ़ाने के निर्देश

बैठक में संपत्तिकर, जलकर, भवन-दुकान किराया सहित विभिन्न मदों की राजस्व वसूली की समीक्षा की गई। आयुक्त ने राजस्व अधिकारियों और जोन कमिश्नरों को बकायादारों को समय पर डिमांड नोटिस और वारंट जारी कर वसूली अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर आयुक्त विनय मिश्रा, अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूआ, भूषण उरांव, लेखाधिकारी भवकांत नायक सहित निगम के सभी जोन कमिश्नर, राजस्व अधिकारी एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button