
कोरबा। मिनीमाता जलाशय बांगो में पानी की आवक बढ़ने के बाद जलाशय से गेट के माध्यम से पानी छोड़ने की मात्रा बढ़ाई गई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार प्रातः करीब 10 बजे जलाशय से लगभग 49,828 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
जलाशय में फिलहाल पानी की आवक अधिक बताई जा रही है, जिसके चलते स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। पानी के बढ़ते प्रवाह को देखते हुए निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे नदी-नालों एवं जलाशय के आसपास न जाएं और किसी भी स्थिति में पानी के तेज बहाव वाले क्षेत्रों में प्रवेश न करें। लोगों को प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।
लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील
नदी-नालों एवं जलाशय के आसपास जाने से बचें।
तेज बहाव वाले पानी को पार करने का प्रयास न करें।
निचले इलाकों के लोग सतर्क रहें।
प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।
किसी भी आपात स्थिति में तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचना दें।
जलाशय में पानी की आवक और गेट से छोड़े जा रहे पानी की मात्रा पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































