featuredछत्तीसगढ़

कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक सम्पन्न

विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा, लंबित कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने दिए निर्देश

अम्बिकापुर 09 मार्च 2026/  कलेक्टर  अजीत वसंत ने सोमवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। बैठक में विभागीय कार्यों की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई तथा लंबित कार्यों को समय सीमा में पूर्ण किए जाने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुनील नायक, राम सिंह ठाकुर, नगर निगम कमिश्नर डी एन कश्यप सभी एसडीएम एवं विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने कहा कि सभी विभाग शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में अच्छा प्रदर्शन करें। आमजनों को योजनाओं का लाभ दिलाने मैदानी अमला सक्रिय रहे, अधिकारी लगातार मॉनिटरिंग करें। इस दौरान डीएमएफ अंतर्गत कार्यों की जानकारी ली गई,  उन्होंने कहा कि डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत कार्यों का एएस जारी होने के 2 माह के भीतर कार्य शुरू हो जाए। अप्रैल माह में डीएमएफ की बैठक आयोजित की जाएगी, इसलिए विभाग आवश्यक खर्चों की सूची तैयार करें। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान घोषणाओं की जानकारी उसी दिन मुख्यमंत्री घोषणा शाखा को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। बैठक में कलेक्टर ने अपार आईडी में बच्चों की एंट्री के सम्बन्ध में जिला शिक्षा अधिकारी से जानकारी ली तथा मार्च माह के अंत तक शत-प्रतिशत एंट्री सुनिश्चित करने निर्देशित किया। उन्होंने अनुभागवार जन्म प्रमाणपत्र एवं जाति प्रमाण पत्र निर्माण की जानकारी सभी एसडीएम से ली। इसके साथ ही उन्होंने खाद्य विभाग से दूरस्थ क्षेत्रों में राशन पहुंचाने, नए राशन दुकानों की स्थापना कि जानकारी ली। उन्होंने धान उठाव में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त से आश्रम छात्रावासों के निरीक्षण की जानकारी ली तथा शिकायतों, आवश्यकताओं एवं निर्माण कार्य से सम्बंधित जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जाति प्रमाणपत्र निर्माण की ली गई जानकारी

कलेक्टर श्री वसंत ने जाति प्रमाण पत्र निर्माण की जानकारी ली। उन्होंने अनुभागवार समीक्षा करते हुए सभी एसडीएम को लंबित प्रकरणों को अप्रैल माह तक पूर्ण करने निर्देशित किया। उन्होंने ऐसे प्रकरणों जिनका दस्तावेज उपलब्ध नहीं है, उसके निराकरण हेतु मार्च में विशेष ग्राम सभा आयोजित करने कहा। उन्होंने कक्षा 1 से 6वी तक के प्रकरणों को भी आवश्यक जनसुनवाई कर निराकृत करने कहा। एसडीएम अम्बिकापुर ने बताया कि कुल 4821 के लक्ष्य पर 551 जाति प्रमाण पत्र बना लिए गए हैं। एसडीएम सीतापुर ने बताया कि कुल 16851 के लक्ष्य पर 441 जाति प्रमाण पत्र बना लिए गए हैं। एसडीएम उदयपुर ने बताया कि कुल 14022 के लक्ष्य पर 1500 जाति प्रमाण पत्र बना लिए गए हैं। एसडीएम लुण्ड्रा ने बताया कि कुल 5309 के लक्ष्य पर 189 जाति प्रमाण पत्र बना लिए गए हैं।कलेक्टर श्री वसंत के निर्देश पर शेष जाति प्रमाणपत्रों में से जिनका दस्तावेज उपलब्ध है, उनके निर्माण की कार्यवाही जारी है।

नवापारा सीएचसी में डीएमएफ से तैयार होगा ऑपरेशन थियेटर, अप्रैल में संचालन शुरू करने दिए निर्देश

कलेक्टर श्री वसंत ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा में निरीक्षण के दौरान ऑपरेशन थियेटर की आवश्यकता संज्ञान में आने पर केंद्र में जल्द से जल्द ऑपरेशन थिएटर शुरू किए जाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने डीएमएफ मद से ऑपरेशन थियेटर तैयार करने की स्वीकृति दी है। उन्होंने सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त कर अप्रैल माह तक ऑपरेशन थियेटर का संचालन शुरू करने निर्देशित किया।

प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्माण कार्यों में तेजी लाने दिए निर्देश

कलेक्टर श्री वसंत ने जनपद पंचायत अंतर्गत कार्यों की समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना में प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने जनपदवार समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना, जनमन आवास योजना के तहत स्वीकृत आवासों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया कि शेष अपूर्ण आवासों को शीघ्र पूर्ण करें तथा अप्रारंभ आवासों को तत्काल प्रारंभ कर समय-सीमा में पूर्ण  करने के निर्देश दिए गए।

सरगुज़ा ओलम्पिक के संभागस्तरीय आयोजन की तैयारियों पर कलेक्टर ने की समीक्षा

बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने कहा कि सरगुज़ा ओलम्पिक का संभागस्तरीय आयोजन आगामी 21 से 23 मार्च तक किया जाना है। उन्होंने आयोजन के व्यापक और सुव्यवस्थित आयोजन हेतु समस्त तैयारियां समय पर सुनिश्चित करने निर्देशित किया। उन्होंने खेल मैदानों की उपलब्धता, खिलाड़ियों हेतु आवासीय व्यवस्था, भोजन, यातायात, चिकित्सा आदि की व्यवस्था के लिए अग्रिम तैयारी सुनिश्चित करने कहा।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button