featuredछत्तीसगढ़

कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में सप्ताहिक समय-सीमा की बैठक संपन्न

जाति प्रमाण पत्र निर्माण कार्य में लापरवाही पर मैनपाट बीईओ एवं बीआरसी को नोटिस जारी करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

अंबिकापुर 18 मई2026/ कलेक्टर अजीत वसंत ने सोमवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक  समय- सीमा  की बैठक ली। बैठक में विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली गई तथा समय- सीमा में लंबित कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराए जाने निर्देश दिए गए।

बैठक में जाति प्रमाण पत्र निर्माण में प्रगति की अनुभागवार समीक्षा की गई। जिसमें मैनपाट बीईओ एवं बीआरसी द्वारा लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने दोनों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इस दौरान नक्शा प्रोजेक्ट में प्रगति, डीएमएफ अंतर्गत निर्माण कार्यों की स्थिति, आयुष्मान कार्ड निर्माण में प्रगति, अतिशेष शिक्षकों की भर्ती एवं लंबे समय से अनुपस्थित शिक्षकों की बर्खास्तगी के सम्बन्ध में जानकारी ली गई। वहीं डीएमएफ कार्यों पर वसूली, दूरस्थ क्षेत्रों में खाद्यान्न वितरण, वनअधिकारी पत्र नामांतरण, स्थल निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों में कार्यवाही सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के सम्बन्ध में विभागों से जानकारी ली गई।
बैठक में कलेक्टर जनदर्शन, जन चौपाल, जन शिकायत, पीजी पोर्टल आदि की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल,अपर कलेक्टर सुनील नायक, राम सिंह ठाकुर, नगर निगम आयुक्त डी एन कश्यप, सर्व एसडीएम एवं विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की हुई समीक्षा
कलेक्टर श्री वसंत ने सुशासन तिहार के अंतर्गत जिले में जारी जनसमस्या निवारण शिविरों में प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी विभाग मांगो एवं शिकायतों की अलग-अलग मॉनिटरिंग करें। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा लंबित प्रकरणों पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि 10 जून तक शिविर आयोजित होंगे, आखरी दो दिनों में प्राप्त आवेदनों को छोड़कर सभी आवेदन 10 जून तक निराकृत कर लिए जाएं। आवेदनों के निराकरण की जानकारी आवेदनकर्ता को अवश्य दी जाए।

जनगणना अंतर्गत मकान सूचीकरण कार्य प्रगति की हुई समीक्षा
कलेक्टर ने जनगणना अंतर्गत संचालित मकान सूचीकरण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे मकान सूचीकरण कार्य की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।उन्होंने कहा कि प्रत्येक मकान एवं परिवार की जानकारी सही एवं अद्यतन रूप में दर्ज की जाए ताकि आंकड़ों की शुद्धता सुनिश्चित हो सके।

सेवानिवृत्ति तिथि पर ही सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएं

कलेक्टर श्री वसंत ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि सेवा अवधि समाप्त करने वाले कर्मचारियों को उसी दिन आवश्यक दस्तावेज पीपीओ एवं जीपीओ प्राधिकार पत्र सहित अन्य प्रदान कर दिए जाएं। उन्होंने सम्बंधित ओआईसी को मॉनिटरिंग के निर्देश दिए तथा विभागीय अधिकारियों को सेवानिवृत्त होने वालों की जानकारी प्रत्येक माह के पहली समय- सीमा की बैठक में उपलब्ध कराने कहा।

फौती नामांतरण की शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित करें

कलेक्टर ने सभी तहसीलदारों को फौती नामांतरण से संबंधित लंबित शिकायतों एवं प्रकरणों को 15 दिवस के भीतर निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें, अन्यथा सम्बंधित आवश्यक कार्रवाई के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग बुनियादी कार्यों में गम्भीरता लाएं तथा आम नागरिकों से प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान त्रुटि सुधार, नक्शा बटांकन, सीमांकन, नामांतरण, आधार सीडिंग, डिजिटल हस्ताक्षर, किसान किताब पत्र, जेंडर प्रविष्टि , कोटवारी भूमि, अतिक्रमण,सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की। कलेक्टर ने सभी प्रकरण को गुणवत्तापूर्ण समय अवधि में निराकरण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री वसंत के निर्देश पर वनअधिकार पत्रों का शत प्रतिशत नामांतरण पूर्ण

कलेक्टर श्री वसंत ने वन एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को वन अधिकार पत्रों का नामांतरण पूर्ण करने निर्देश दिए थे। बैठक में समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि वनअधिकार पत्रों का शत प्रतिशत नामांतरण पूर्ण कर लिया गया है। जिसमें राजस्व विभाग अंतर्गत अम्बिकापुर में 64, लखनपुर में 53, उदयपुर में 39, लुण्ड्रा में 218, बतौली में 50, सीतापुर में 64, मैनपाट में 05, दरिमा में 21 वनअधिकार पत्रों का नामांतरण कर लिया गया है। वहीं वन विभाग अंतर्गत प्राप्त कुल 425 वनअधिकार पत्रों का शत- प्रतिशत नामांतरण कर लिया गया है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button