कोरबाछत्तीसगढ़

अशोक वाटिका की सुधरेगी व्यवस्थाएं, सुविधाएं होंगी अपडेट

आयुक्त आशुतोष पाण्डेय पहुंचे अशोक वाटिका, सम्पूर्ण वाटिका का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरूस्त किए जाने व आवश्यक मरम्मत व सुधार कार्य करने हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश

कोरबा 31 जुलाई 2025। सी.एस.ई.सी. चौक से स्टेडियम की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित शहर के सबसे बडे़ उद्यान अशोक वाटिका की व्यवस्थाएं सुधारी जाएंगी एवं सुविधाओं को अपडेट किया जाएगा ताकि अशोक वाटिका उद्यान पहुंचने वाले आमनागरिकों को सुविधाओं का सही लाभ प्राप्त हो सके। आज आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने सहायक कलेक्टर क्षितिज गुरूभेले व निगम के अधिकारियों की टीम के साथ सम्पूर्ण अशोक वाटिका का निरीक्षण किया तथा वहॉं की व्यवस्थाओं को सुधारने एवं सुविधाओं को अपडेट किए जाने हेतु तत्काल आवश्यक कार्यवाही किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
यहॉं उल्लेखनीय है कि अशोक वाटिका कोरबा शहर का सबसे बड़ा उद्यान है, जो लगभग 50 एकड़ के विस्तृत क्षेत्रफल में फैला हुआ है, अशोक वाटिका में भ्रमण, मनोरंजन, योगा प्राणायाम, कसरत व्यायाम की सुविधा सहित अन्य विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, उद्यान के विस्तृत पाथवे में रनिंग करने, पैदल चलने, योगा प्राणायाम एवं कसरत व्यायाम आदि करने सहित भ्रमण मनोरंजन हेतु प्रतिदिन लगभग 500 से ज्यादा नागरिक वहॉं पर पहुंचते हैं तथा सुविधाओं का लाभ उठाते हैं। आज आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय अपने नियमित प्रातः भ्रमण के दौरान अशोक वाटिका पहुंचे, उन्होने सम्पूर्ण वाटिका का पैदल भ्रमण करते हुए वहॉं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आयुक्त श्री पाण्डेय ने वाटिका में स्थित योगा प्लेटफार्म का मरम्मत व सुधार कार्य कर, उसे हटमेन्ट स्वरूप में निर्मित किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए, बरसात की वजह से उद्यान के पाथवे में काई जमा होने से फिसलन की स्थिति न बने इस हेतु सम्पूर्ण पाथवे की ब्लीचिंग व साफ-सफाई के निर्देश भी उन्होने अधिकारियों को दिए, पाथवे की टाईल्स कुछ स्थानों पर नीचे धस गई है, जिसे देखते हुए आयुक्त श्री पाण्डेय ने पाथवे में आवश्यक मरम्मत व सुधार कार्य कराने, उद्यान में स्थित टायलेट की नियमित साफ-सफाई व टायलेट में पानी की सतत आपूर्ति बनाएं रखने, उद्यान में रात्रि के समय पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने एवं उद्यान की अन्य व्यवस्थाओं को पूर्ण रूप से दुरूस्त किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

कर्मशाला का किया निरीक्षण

भ्रमण के दौरान आयुक्त श्री पाण्डेय निगम की कर्मशाला पहुंचे तथा वहॉं का सघन रूप से निरीक्षण किया, उन्होने कर्मशाला में रखे गए विभिन्न वाहन यथा कम्पेक्ट मशीन, जे.सी.बी., डम्पर प्रेशर, पानी टैंकर, ट्रक माउंटेड, हाईड्रोलिक वाहन, ट्रक ट्रेक्टर, काऊकेचर, टाटा ऐस हाईड्रोलिक टीपर, राईडिंग जेटिंग मशीन सहित अन्य विभिन्न वाहनों व मशीनरियों का सघन रूप से निरीक्षण किया एवं कर्मशाला में रखे वाहन पंजी का अवलोकन कर वाहनों के कार्य पर रवाना होने, वाहनों के उपयोग एवं उनकी वापसी आदि की जानकारी ली। इस मौके पर आयुक्त श्री पाण्डेय ने निगम के सभी वाहन मशीनरियों में जी.पी.एस. सिस्टम लगाने की त्वरित कार्यवाही किए जाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए ताकि गाड़ियों वाहनों मशीनरियों के लोकेशन, उनकी रवानगी व वापसी की आनलाईन समुचित मानीटरिंग की जा सके।
इस मौके पर सहायक कलेक्टर क्षितिज गुरूभेले के साथ ही अपर आयुक्त विनय मिश्रा, अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूआ, जोन कमिश्नर अखिलेश शुक्ला, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी, जनसंपर्क अधिकारी रावेन्द्र सिंह, सहायक अभियंता लीलाधर पटेल, विपिन मिश्रा, सोमनाथ डेहरे, अभय मिंज आदि के साथ अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button