Sunday, October 19, 2025

            कलेक्टर  अग्रवाल की पहल से दिव्यांग  अशोक सोनी को मिली आजीविका की राह

            Must read

              मुद्रा योजना के तहत स्वरोजगार हेतु ऋण किया गया स्वीकृत 

              गरियाबंद 15 मार्च 2024/ कलेक्टर  दीपक अग्रवाल के संवेदनशील पहल से दिव्यांग  अशोक सोनी को आजीविका की राह मिल गई है। जनपद पंचायत देवभोग अंतर्गत ग्राम बड़े लाटापारा निवासी दिव्यांग  सोनी के द्वारा समाज कल्याण विभाग से अपने स्वरोजगार हेतु ऋण की मांग किया गया था।उक्त प्रकरण कलेक्टर  दीपक अग्रवाल के संज्ञान में आने पर उन्होंने आवश्यक कार्यवाही करते हुए दिव्यांग सोनी को नियमानुसार ऋण स्वीकृति दिलाने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया था।

              कलेक्टर के निर्देशानुसार उप संचालक समाज कल्याण, महाप्रबंधक उद्योग एवं व्यापार विभाग तथा लीड बैंक अधिकारी के समन्वय से  सोनी को मुद्रा लोन योजना अंतर्गत बैंक ऑफ बड़ौदा देवभोग जिला-गरियाबंद से एक लाख रूपये ऋण की स्वीकृति पश्चात् उनके खाते में ऋण राशि ट्रांसफर कर दिया गया है। लोन राशि प्राप्त होने के पश्चात दिव्यांग  सोनी ने खुशी व्यक्त करते हुये कलेक्टर  अग्रवाल का आभार जताया। साथ ही विभागीय अधिकारियों को भी धन्यवाद ज्ञापित किया। लोन मिलने से  सोनी किराना दुकान का व्यवसाय विकसित कर स्वरोजगार के साधन में वृद्धि कर सकेंगे। आजीविका के साधन विकसित होने से उनके परिवार और स्वयं के भरण-पोषण में मदद मिलेगी।

                  More articles

                  - Advertisement -

                          Latest article