छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने किया कृषक पंजीयन शिविर एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण

कोई भी किसान पंजीयन से न छुटे – कलेक्टर

प्रत्येक गांव में शिविर लगाकर अधिक से अधिक पंजीयन करने के दिये निर्देश

जांजगीर-चांपा 28 फरवरी 2025/ कलेक्टर आकाश छिकारा ने ग्राम पंचायत तिलई, गढोला और पेंड्री में आयोजित कृषक पंजीयन शिविर का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान मौके पर ही किसानों का पंजीयन कराया। इस दौरान उन्होंने एसडीएम एवं संबंधित अधिकारियों को किसान पंजीयन की लगातर मॉनिटरिंग करने एवं प्रगति लाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने गांव-गांव में शिविर लगाकर अधिक से अधिक किसानों का पंजीयन करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ हर पात्र किसान तक पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए। किसानों को पंजीयन में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए अधिकारियों को शिविर में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ग्राम तिलई में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निरीक्षण किया एवं चिकित्सकों को समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए। उन्होंने वहां उपस्थिति पंजी, स्टाक पंजी का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई, पेयजल एवं अन्य संसाधनों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि कृषक पंजीयन डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के तहत एक महत्वपूर्ण पहल है। जिसका उद्देश्य देश भर के कृषि भूमिस्वामी की एक व्यापक और एकीकृत पंजीयन बनाना है। इस रजिस्ट्री के माध्यम से सरकारी योजनाएँ और लाभ सभी लाभार्थियों तक आसानी से पहुँचेगी। फॉर्मर रजिस्ट्री न केवल पारदर्शिता को बढ़ावा देगी बल्कि कृषि अनुदान, बीमा और इसी तरह की अन्य सहायता प्रणालियों के वितरण को भी सुव्यवस्थित करेगी। कृषक पंजीयन कृषि क्षेत्र के डिजिटल परिवर्तन का अभिन्न अंग है जिससे कृषकों की आजीविका में सुधार के लिए बेहतर योजनाएं, नीति निर्माण और संसाधन का आबंटन संभव हो पाएगा। कृषक पंजीयन कृषि भूमिधारक के पहचान पत्र को भूमि स्वामित्व के साथ जोड़कर कृषक को सत्यापित करेगी।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button