कोरबाछत्तीसगढ़

मतदाताओं को जागरूक करने महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

कोरबा।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत बसंत के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं स्वीप नोडल अधिकारी संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले में विभिन्न स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर मतदाताओं को अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है।

इसी तारतम्य में शुक्रवार को टी पी नगर चौक से सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड तक लाल साड़ी पहनकर महिलाओं ने 2 किलोमीटर तक मतदाता जागरूकता कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा के बाद सभी को मतदान करने शपथ दिलाई गई।

जिले में सतत रूप से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। स्वीप कार्यक्रम के तहत लोगों को जागरूक करने व शत प्रतिशत मतदान हेतु पारम्परिक रूप से मतदान कलश यात्रा निकाली। यह यात्रा टी पी नगर चौक से शत प्रतिशत मतदान की शपथ लेकर शुरू की गई जो मुख्यमार्ग भ्रमण करते हुए सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड पर समाप्त हुई। जहां पर सभी ने मतदान को लेकर जागरूकता के साथ शपथ लिया। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी रेणु प्रकाश, जुली तिर्की सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रही।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button