featuredछत्तीसगढ़

जनगणना के लिए ग्रामीणों को दी जा रही स्वगणना की जानकारी

विशेष ग्राम सभा सहित ग्राम पंचायतों में बैठक लेकर किया जा रहा जागरूक

जगदलपुर, 26 अप्रैल 2026/ आगामी जनगणना कार्य को सुगम एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वगणना प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। प्रशासन द्वारा विशेष ग्रामसभा सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों में बैठक आयोजित कर ग्रामीणों को जनगणना से जुड़ी आवश्यक जानकारी प्रदान की जा रही है।

बैठकों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणों को बताया जा रहा है कि ऑन लाइन स्वगणना के माध्यम से वे स्वयं अपने परिवार की सम्पूर्ण जानकारी निर्धारित प्रारूप में भर सकते हैं। स्व गणना में परिवार के मुखिया का नाम,मोबाइल नंबर, घर का पता, मकान की स्थिति, परिवार के सदस्यों की जानकारी, वाहन, बिजली, पानी की व्यवस्था सहित अन्य जानकारी देने तथा सही जानकारी दर्ज करने के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया जा रहा है।स्वगणना भरने से जनगणना करते समय प्रेक्षकगण को सहूलियत होगी और समय भी लगेगा ।

ग्रामीणों को यह भी बताया जा रहा है कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके आधार पर विकास योजनाओं का निर्माण और संसाधनों का निर्धारण किया जाता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। प्रशासन द्वारा पंचायत स्तर पर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोग स्वगणना प्रक्रिया में भाग लेकर सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध करा सकें। बैठक के दौरान ग्रामीणों की शंकाओं का समाधान भी किया जा रहा है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button