featuredछत्तीसगढ़

आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण पखवाड़ा का समापन, महिलाओं और बच्चों में स्वास्थ्य जागरूकता का दिया गया संदेश

जांजगीर-चांपा, 23 अप्रैल 2026/कलेक्टर  जन्मेजय महोबे के मार्गदर्शन में 9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक सभी परियोजनाओं के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत आज ग्राम परियोजना नवागढ़ के सेमरा, नगर पंचायत नवागढ़ अकलतरा के अमोरा, पामगढ़ के लोहर्सी जांजगीर के गौद, सरखों, सिवनी, बोरसरा, अवरीद बुड़ेना, पोषण पखवाड़ा समापन कार्यक्रम आज ग्राम तेंदू भाटा में आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 3 में किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत तेंदू भाटा की सरपंच  पार्वती चौहान व उप सरपंच भगवती बिंझवार उपस्थित रहे। परियोजना अधिकारी  अणिमा मिश्रा द्वारा ग्राम की उपस्थित महिलाओं को पोषण स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी गई गर्भावस्था के दौरान वह गर्भावस्था के पश्चात शरीर में आयरन की कमी को दूर करने हेतु लिए जाने वाले आयरन व कैल्शियम की गोली के नियमित सेवन की जानकारी दी गई व विटामिन के महत्व को बताया गया तथा उसे उनकी कमी से होने वाले रोगों की जानकारी दी गई साथ ही स्थानीय पौष्टिक सब्जी व फल के सेवन हेतु प्रोत्साहित किया गया हुआ स्वच्छता से रोगों से दूर जानकारी देते हुए आसपास के क्षेत्र की सफाई सामूहिक रूप से  ग्राम के लोगों के द्वारा मिलकर करने का आह्वान किया गया ग्राम की महिलाओं द्वारा वृक्षारोपण कराकर उसकी सुरक्षा करने हेतु प्रोत्साहित किया गया आंगनबाड़ी के बच्चों द्वारा बाल गीत कहानी बताई गई वह किशोरी बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया ग्राम के नागरिक जिनके द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र में तिथि भोज कराया जाता है उन्हें सम्मानित किया गया कार्यक्रम के अंत में पोषण में सहभागिता के लिए धन्यवाद दिया गया सभी के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व स्वच्छता का संकल्प लिया गया। ग्राम में पोषण रैली निकालकर लोगों को स्वस्थ पोषण हेतू जागरुक किया गया।

साथ ही ग्राम पंचायत अकलतरी सेक्टर गोद परियोजना जांजगीर में पोषण पखवाड़ा के समापन के दौरान उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम के सरपंच ज्योति चौहान एवं महिला पंच कौशल्या कश्यप की अध्यक्षता में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया अनिमा मिश्रा परियोजना अधिकारी द्वारा कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई वह महिलाओं को स्थानीय फल फूल सब्जी के महत्व को समझाया गया, प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु दूध का दही के उपयोग हेतु प्रोत्साहित किया गया, बच्चों के सही पोषण व देखभाल के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई आंगनवाड़ी में दिए जा रहे हैं पौष्टिक दलिया एवं भोजन के बारे में बताया गया साथ ही उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने हेतु जानकारी प्रदान की गई तत्पश्चात बच्चों का वह महिलाओं का कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता करवाया गया जिसमें प्रथम और द्वितीय आने वाले बच्चों टिकेश्वर और ऋषभ, महिला रामवती और सीमा को इनाम दिया गया नाश्ता वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button