featuredछत्तीसगढ़

संत हरकेवल तालाब का होगा कायाकल्प, 34 लाख की लागत से बनेगा आधुनिक छठ घाट

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया भूमिपूजन

अंबिकापुर, 8 मई 2026/ शहर के वार्ड क्रमांक 12 स्थित संत हरकेवल तालाब की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने जा रही है। क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए तालाब के सौंदर्यीकरण एवं सुविधायुक्त छठ घाट निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर महापौर मंजूषा भगत, सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी,जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान माता राजमोहिनी देवी वार्ड के पार्षद मनोज गुप्ता ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि संत हरकेवल तालाब का सौंदर्यीकरण उनका “ड्रीम प्रोजेक्ट” रहा है। उन्होंने बताया कि वार्डवासियों की वर्षों पुरानी मांग अब साकार होने जा रही है। आने वाले समय में यह तालाब केवल धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं रहेगा, बल्कि शहर की स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख स्थल भी बनेगा। उन्होंने कहा कि छठ पर्व सहित विभिन्न धार्मिक आयोजनों में यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं, ऐसे में आधुनिक सुविधाओं से युक्त छठ घाट का निर्माण लोगों को सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराएगा।
अपने संबोधन में पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि वार्ड पार्षद मनोज गुप्ता लगातार क्षेत्र के विकास के लिए सक्रियता से कार्य कर रहे हैं। उनकी पहल से वार्ड में सड़क, नाली एवं अन्य आधारभूत निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि लगभग 34 लाख रुपये की लागत से किए जाने वाले इस विकास कार्य के अंतर्गत तालाब का सौंदर्यीकरण, परिसर का व्यवस्थित विकास, आकर्षक घाट निर्माण तथा श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इससे क्षेत्र में स्वच्छता और सौंदर्य को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक स्थल भी उपलब्ध होगा।
मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश की डबल इंजन सरकार धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षण एवं विकास को प्राथमिकता दे रही है। सरकार का उद्देश्य केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि जनआस्था से जुड़े स्थलों को सुरक्षित, व्यवस्थित और आकर्षक स्वरूप प्रदान करना भी है। उन्होंने कहा कि अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा धार्मिक- सांस्कृतिक विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से लगातार कार्य किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थल समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। ऐसे स्थान हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक समरसता के प्रतीक होते हैं। संत हरकेवल तालाब एवं छठ घाट के विकसित होने से विशेष रूप से छठ पर्व मनाने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और मजबूत होगी।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों ने विकास कार्य के लिए प्रदेश सरकार और जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। भूमिपूजन के साथ ही क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और लोगों ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में संत हरकेवल तालाब शहर के प्रमुख आकर्षण केंद्रों में शामिल होगा।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान featured ‘सेवा सेतु’- छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजीटल प्रशासन का नया अध्याय featured चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला आरोपी से 2.1 किलो गांजा जब्त