Friday, September 20, 2024

        33 के वी बिजली करेंट लगने से युवक की मौत, मामला दर्री थाना क्षेत्र का

        Must read


        कोरबा :- जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत अयोध्यापुरी निवासी एक युवक का 33 के वी बिजली करेंट लगने से मौत हो गई है।
        प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम दिलहरण पाटले,उम्र -27 वर्ष,अयोध्यापुरी निवासी बताया जा रहा है।
        बताया गया की मृतक दिलहरन डिश टीवी का छतरी लगाने छत पर चढ़ा था इस दौरान वह 33 के वी बिजली करेंट की चपेट में आ गया और नीचे गिर गया।जिसे उपचार के लिए एनटीपीसी चिकित्सालय लाया गया,जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
        घटना की सूचना मिलते ही दर्री पुलिस जांच में जुट गई है।

            More articles

            - Advertisement -

                  Latest article